home page

महिंद्रा की इन 3 SUV ने टाटा की कारों को छोड़ा पीछे, धड़ाधड़ खरीद रहे लोग

Mahindra's SUV : वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा बीते कई सालों से भारतीय कार बाजार पर राज कर रही है। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की गाड़ी खरीदते वक्त लोगों को एक बार भी नहीं सोचना पड़ता क्योंकि यह कंपनी अपनी गाड़ियों में हर एक एडवांस्ड फीचर्स ऐड करवाती है। आज हम आपको बताने जा रहे है महिंद्रा की उन तीन एसयूवी के बारे में जिसने टाटा की कारों को पीछे छोड़ दिया है।
 | 
महिंद्रा की इन 3 SUV ने टाटा की कारों को छोड़ा पीछे, धड़ाधड़ खरीद रहे लोग

HR Breaking News : (Mahindra's SUV) महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की गाड़ी खरीदना लोग काफी पसंद करते है क्योकि यह कंपनी कम कीमत में बेहद अच्छे फिचर्स वाले वाहन प्रदान करती है।

मई 2025 में घरेलू बिक्री के आंकड़ों में यह कंपनी दूसरे स्थान पर पहुंच गई। कंपनी ने इस महीने कुल 52,431 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिनमें से लगभग 60% हिस्सेदारी तीन लोकप्रिय और ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स स्कॉर्पियो, थार और XUV700 की रही।


भारतीय SUV निर्माता ने बिक्री में सालाना आधार पर 21% का इजाफा हासिल किया है। जो बीते साल मई 2024 में 43,218 यूनिट थी। वहीं मासिक आधार पर आंकड़े लगभग स्थिर रहे यानी कोई खास इजाफा या गिरावट नहीं रही। मई के महीने में महिंद्रा (Mahindra's Car) का सबसे ज्यादा बिकने (best selling car) वाली SUV थी, जिसमें स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो N दोनों शामिल हैं। इसकी कुल बिक्री 14,401 यूनिट्स रही।

स्कॉर्पियो की हुई सबसे ज्यादा बिक्री


महिंद्रा के लिए स्कॉर्पियो (mahindra scorpio) की बिक्री मई 2024 की 13,717 यूनिट्स के मुकाबले सालाना आधार 5 प्रतिशत ज्यादा रही। दूसरी ओर MOM आधार पर इसमें 7% की गिरावट आई। स्कॉर्पियो भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक है और लंबे समय से यह ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है।

थार की मांग में हुआ डबल इजाफा


स्कॉर्पियो के बाद थार (थार 3-डोर और थार रॉक्स) का नंबर आता है, जिसकी कुल बिक्री 10,389 यूनिट्स रही। इस SUV ने YOY आधार पर 81% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की (मई 2024 में 5,750 यूनिट्स), जिसमें थार रॉक्स की भूमिका सबसे बड़ी रही। 


स्कॉर्पियो की तरह, थार की MOM बिक्री में भी 3% की गिरावट देखी गई। फिलहाल, थार रॉक्स महिंद्रा की लाइन-अप में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाला मॉडल है।

XUV700 की सेल में भी हुई बढ़ोतरी


महिंद्रा XUV700 की मई 2025 में बिक्री 6,435 यूनिट्स रही, जिसमें YOY आधार पर 28% की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल इसी समय SUV की 5,008 यूनिट्स बिकी थीं। MOM बिक्री में इसमें 6% की गिरावट दर्ज की गई। XUV700 को अगले साल यानी 2026 में मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मिलने (auto news in hindi) की संभावना है, जिसमें इसके अंदर और बाहर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

तीनों गाड़ियों की सेल थी 60%


स्कॉर्पियो, थार और XUV700 की कुल बिक्री मई 2025 में 31,225 यूनिट्स रही, जो महिंद्रा की कुल बिक्री का लगभग 60% हिस्सा है। पिछले साल की तुलना में इन तीनों मॉडलों (auto news) की बिक्री में कुल मिलाकर 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन मॉडलों के अलावा बोलेरो (बोलेरो और बोलेरो नियो) और XUV3XO ने क्रमशः 8,942 और 7,952 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पिता वो ताकत है, जिसकी अहमियत उनके जाने बाद सबसे ज्यादा महसूस होती है।
 

News Hub