लंबे समय तक चलेंगे यह पांच स्कूटर, 10 साल की गारंटी के साथ मिलेगी खास सुविधाएं
Scooter - अगर आप ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो सालों तक बिना ज्यादा परेशानी चले, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बाजार में अब कुछ ऐसे स्कूटर उपलब्ध हैं जो 10 साल तक की वारंटी के साथ आते हैं। इससे न सिर्फ मेंटेनेंस की चिंता कम होती है, बल्कि लंबी अवधि में खर्च भी काबू में रहता है... चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है इनकी लिस्ट-
HR Breaking News, Digital Desk- (Scooter)। एक्टिवा 110 में कंपनी 3 साल या 36,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी देती है, जो इस सेगमेंट में सबसे लंबी वारंटी में से एक मानी जाती है। इसके अलावा होंडा एक एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज (HondaOne Extended Warranty Package) भी ऑफर करती है, जिसके तहत स्टैंडर्ड 3 साल के साथ अतिरिक्त 7 साल का कवरेज मिलता है और कुल वारंटी अवधि 10 साल तक बढ़ जाती है।
बर्गमैन स्कूटर (bergman scooter) पर कंपनी की ओर से 2 साल या 24,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाती है। इसके अलावा ग्राहक चाहें तो लगभग ₹1,250 का भुगतान करके 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी या फिर करीब ₹1,800 में 10 साल की विस्तारित वारंटी का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिससे स्कूटर की सुरक्षा लंबे समय तक बनी रहती है।
जुपिटर 110 भी एक बेहद लोकप्रिय स्कूटर है। इस पर कंपनी 2 साल या 24,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी (Standard Warranty) देती है। इसके अलावा TVS अपने 110cc और उससे ऊपर के सभी स्कूटर मॉडल्स पर 5 साल तक का एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी ऑफर करता है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
एक्सेस 125 भी ग्राहकों को 2 साल या 24,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ मिलता है। ठीक उसी तरह जैसे बर्गमैन में देखा गया था, इसमें भी 7 साल या 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प उपलब्ध है, जिससे स्कूटर की सुरक्षा लंबे समय तक सुनिश्चित की जा सकती है।
डेस्टिनी 110 स्कूटर 5 साल या 50,000 किलोमीटर की इंडस्ट्री-लीडिंग स्टैंडर्ड (Industry-leading standards) वारंटी के साथ आता है। यही वारंटी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के अन्य सभी स्कूटर मॉडलों पर भी लागू होती है। वहीं कंपनी की मोटरसाइकिलों पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाती है, जो ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज प्रदान करती है।
