hrbreakingnews.com

1 लाख से कम कीमत में आते है ये तीन Electric Scooters, डिजाइन और रेंज शानदार

Electric Scooters : भारत देश में इन दिनों त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे मौके पर ज्यादातर लोग वाहनों के खरीदारी करना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी इस त्यौहारी सीजन इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं तीन ऐसे स्कूटर्स के बारे में जिनकी कीमत एक लाख रुपए से कम है और इनमें काफी अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए जान लेते हैं अच्छी रेंज वाले तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से। 
 
1 लाख से कम कीमत में आते है ये तीन Electric Scooters, डिजाइन और रेंज शानदार

HR Breaking News (Electric Scooters) इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी करते वक्त आजकल हर कोई उसके डिजाइन और उसकी रेंज के बारे में पता करना पसंद करता है क्योंकि एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक की दूरी करने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ही फायदेमंद होता है नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ रही डिमांड (Demand for electric scooters) को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी एक से बढ़कर एक शानदार वाहन बाजार में उतारे जा रहे हैं। अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए जान लेते हैं एक लाख रुपये से कम कीमत में आने वाले उन शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Best electric scooters) की लिस्ट के बारे में जो आपको बेहद पसंद आएंगे।


Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola S1X Electric Scooter)


Ola कंपनी की तरफ से भी एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतारे जा रहे है। Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बेहद खास है, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 98,999 रुपए है और सबसे खास बात यह है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 176 किमी तक का सफर तय करती है। इसकी टॉप-स्पीड 115kmph है। इस बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.3 इंच की कलर डिस्प्ले मिल रही है और राइडर की सुविधा के लिए Eco, Normal और Sport जैसे 3 राइडिंग मोड्स भी दिए गए है।


Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर (Bajaj Chetak Electric Scooter)


Bajaj कंपनी का Chetak भी एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 91,504 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ आता है। यह एक बार चार्ज करने पर 127 किमी तक का सफर तय करता है, इसके बेस वेरिएंट C2501 की IDC रेंज 113 किमी है। 55-60kmph की टॉप स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कलर LCD डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसमें 25 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है।


Hero Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर (Hero Vida VX2 Plus Electric Scooter)


 Hero कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत BaaS प्लान के तहत 64990 रुपये (Hero Vida VX2 Plus Price) है। इसमें 70kmph की टॉप-स्पीड और 142 किमी तक की IDC रेंज मिलती है। इसकी सबसे खास बात ये है कि यह महज 3.1 सेकंड में 0 से 40kmph की रफ्तार पकड़ सकता है। 


फीचर्स में 4.3-इंच कलर डिस्प्ले, 33 लीटर स्टोरेज, 12-इंच अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और CBS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक शामिल हैं। अगर आप इन दिनों नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे है तो यह तीनों आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते है।