home page

20 हजार से कम में मिलेगा Redmi का ये धांसू फोन, दमदार फीचर्स से है लैस

Redmi Smartphone : रेडमी कंपनी की ओर से हाल ही में नए मॉडल को लॉन्च किया गया था। यूजर्स को इस नए मॉडल में दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। अगर आप भी रेडमी के किसी बेस्ट परफॉर्मेंस फोन को लेना चाहते हैं तो रेडमी का ये लेटेस्ट फोन (Redmi Smartphone) आपके लिए बेस्ट हो सकता है। कंपनी इस मॉडल पर ग्राहकों को कई डिस्काउंट ऑफर्स पेश कर रही है।
 | 
20 हजार से कम में मिलेगा Redmi का ये धांसू फोन, दमदार फीचर्स से है लैस 

HR Breaking News (Redmi Smartphone) रेडमी कंपनी अपने चुनिंदा बेस्ट मॉडल पर ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट ऑफर दे रही है, लेकिन अब रेडमी के एक लेटेस्ट फोन पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। आप हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी के इस धांसू मॉडल को 20 हजार से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस मॉडल के बारे में और इसकी कीमत के बारे में विस्तार से-

 

Redmi Note 15 5G के फीचर्स 


रेडमी कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही Redmi Note 15 5G को भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।  रेडमी के इस मॉडल में 8GB RAM, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 108MP कैमरा और Curved AMOLED स्क्रीन जैसे कई फीचर्स (Redmi Note 15 5G  Features) दिए गए हैं। अब रेडमी की ओर से इस मॉडल पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अब आप इस मॉडल को 20 हजार से कम में खरीद सकते हैं।

 

 Redmi Note 15 5G डिस्काउंट ऑफर 


रेडमी नोट 15 8जीबी रैम वाला 5जी मोबाइल है, इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत (8GB RAM + 128GB Storage Price) 22,999 रुपये है और अगर आप इस मॉडल (Redmi Note 15 5G discount offers)  को फुल पेमेंट करते हैं तो इस पर आपको 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा और 3000 रुपये का EMI डिस्काउंट मिल रहा है। यानी ये मॉडल आप 19,999 रुपये में खरीद सकेंगे और  256जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है और इस मॉडल पर फुल पेमेंट पर 2000 रुपये व 3000 रुपये का EMI डिस्काउंट मिलेगा और ये मॉडल आपको 21,999 रुपये में मिलेगा। 


Hydro Touch 2.0 फीचर से लैस है ये फोन 


बता दें कि कंपनी 3 महीने और 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई (no cost emi) पर भी ये फोन दे रही है। रेडमी नोट 15 5G फोन को 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर पेश किया गया है। इस फोन का डिस्प्ले Curved AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल जेसा है, जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits ब्राइटनेस मौजुद है। इस स्मार्टफोन में Hydro Touch 2.0 फीचर दिया गया है। आखों को सेफ करने के लिए इस फोन का डिस्प्ले टीयूवी ट्रिपल आई केयर सर्टिफाइड (TUV Triple Eye Care Certified)  है।

रेडमी नोट 15 5जी के स्पेसिफिकेशन 


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 15 5जी फोन (Specifications of Redmi Note 15 5G)  क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह मोबाइल 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना है, जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ब्रांड के अनुसार बीते जनरेशन की तुलना में 10 प्रतिशत GPU और 30 प्रतिशत CPU परफॉर्मेंस बूस्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है ये मॉडल 


रेडमी नोट 15 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सैटअप (Redmi Note 15 5G for camera setup)  मिलेगा और फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108-एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बता दें कि यह इस फोन का हाई रेजोल्यूशन कैमरा है जो OIS के साथ 4K Video की रिकॉडिंग की जा सकती है। इतना ही नहीं इस फोन के कैमरा में यूजर्स को मल्टीफोकल पोर्टरेट और डायनामिक शॉट्स भी मिलने वाले हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में Redmi 5G फोन में 20 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रेडमी नोट 15 5जी पावर बैकअप 


बैटरी ऑप्शन की बात करें तो इस स्मार्ट फोन(Redmi Note 15 5G Power Backup)  में पावर बैकअप के लिए 5520mAh Battery से लैस कर लॉन्च किया गया है। टेस्टिंग में यह फोन 17 घंटे का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर मिल गया है। वहीं  इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। बता दें कि कंपनी ने Redmi Note 15 को 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लॉन्च किया है।


IP66 रेटिंग से लैस है रेडमी नोट 15 5जी 


कंपनी की ओर से रेडमी नोट 15 5जी फोन IP66 रेटिंग (IP66 rating Redmi Note 15 5G) के साथ पेश किया गया है। रेडमी का ये मॉडल Xiaomi HyperOS 2 पर रन करेगा। कंपनी ने दावा किया है कि इसपर 48 महीने की लैग-फ्री परफॉर्मेंस है। स्लीक लुक देने के लिए इस स्मार्टफोन की थिकनेस सिर्फ 7.35mm है।
इस फोन का डिस्प्ले (Redmi Note 15 5G Display) एकदम कर्व्ड होगा और स्मार्टफोन में मौजूद 108एमपी कैमरा शानदार फोटोग्राफी के लिए एकदम बेस्ट है। है। टेस्टिंग में इस फोन ने बेस्ट परफॉर्म कर दिखाया है। वहीं फोन का चिपसेट हैवी गेमिंग के लिए ऐवरेज प्रोसेसिंग कर सकता है।