टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत में आती है BMW की ये 4 सबसे सस्ती कारें, जानिये प्राइस और फीचर्स

HR Breaking News : (BMW Cars In India) अगर आप भी बेहतरीन फिचर्स वाली कोई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे है लेकिन आपको बजट सिर्फ टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने कर है तो आपको घबराने की जरूरत नही है। आप इन पैसों में BMW की कार भी खरीद सकते हैं।
दरअसल जर्मनी की एक लग्जरी कार निर्माता कंपनी (Luxury car manufacturing company) BMW भारत में भी अपनी एक बड़ी रेंज पेश करती है। इस रेंज में कुछ ऐसी कारें हैं जो फॉर्च्यूनर की रेंज में भी खरीदी जा सकती है। आज हम आपको ऐसी ही BMW कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप फॉर्च्यूनर वाले प्राइज रेंज में परचेज कर सकते हैं।
भारत में BMW की सबसे सस्ती 4 कारें
1) BMW 2 Series Gran Coupe की कीमत 4,440,000 रुपये से शुरू होती है। इसमें पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन मिलते हैं।
2) BMW X1 की कीमत भी 5,080,000 रुपये से शुरू होती है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन मिलते हैं।
3) BMW 3 Series Sedan की कीमत 62,00,000 रुपये से शुरू होती है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन मिलते हैं।
4) BMW 3 Series Gran Limousine की कीमत 62,00,000 रुपये से शुरू होती है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन मिलते हैं।
इनमें BMW X1 एक एसयूवी (BMW Cars In India) है जबकि BMW 2 Series Gran Coupé के नाम से ही पता चलता है कि यह कूपे स्टाइल कार है। वहीं, BMW 3 Series एक सेडान कार है जबकि BMW 3 Series Gran Limousine के नाम से ही पता चलता है कि यह लिमोसिन है।
हालांकि, लिमोसिन की जो छवि आपके दिमाग में होगी, यह उस पर खरी नहीं उतर सकती है। यह आपको बड़ी सेडान जैसी ही लगेगी। गौरतलब है कि बीएमडब्ल्यू की वेबसाइट के अनुसार, भारत में कंपनी 22 कारें बेचती है।