Delhi NCR Property rates : सोना हो गई प्रोपर्टी, दिल्ली NCR के किस शहर में कितने की प्रापर्टी, आ गई रिपोर्ट
Delhi NCR Property rates : देश की राजधानी व आसपास के क्षेत्र में प्रोपर्टी सोना होती जा रही है। आम आदमी तब तक बजट बनाकर प्रापर्टी खरीदने की सोचता है, इतने में ही प्रोपर्टी के दाम बढ़ रहे हैं। पल पल बढ़ती कीमतों ने प्रोपर्टी को खरीदना काफी महंगा कर दिया है। किस शहर में प्रोपर्टी के कितने दाम बढ़े हैं इसको लेकर भी रिपोर्ट आ गई है।

HR Breaking News (Delhi NCR Property rates) प्रोपर्टी के रेट निरंतर बढ़ौतरी पर हैं। दिल्ली एनसीआर में प्रोपर्टी मानों सोने के भाव जा चुकी है। प्रोपर्टी के दाम रोजाना ही बढ़ रहे हैं।
प्रापर्टी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं, रियर एस्टेज के क्षेत्र में प्रापर्टी के दाम बढ़ने से खुशी का माहौल है।
एनसीआर के शहरों में प्रोपर्टी के दामों में आई जबरदस्त तेजी
दिल्ली एनसीआर के शहरों में 5 साल में जबरदस्त तेजी आई है। एनारॉक रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई है। 2020 की पहली तिमाही की तुलना में 2025 की पहली तिमाही तक NCR में औसत हाउसिंग प्राइस में 81% का बढ़ गए हैं। यानी कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं।
एनसीआर में कितने बढ़े हैं दाम
पूरे एनसीआर (Delhi NCR Property rates) में 2020 की पहली तिमाही में औसत आवासीय प्रॉपर्टी की कीमत करीब 4,580 प्रति स्क्वायर फीट पर थी। अब यह कीमत 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर 8,300 प्रति स्क्वायर फीट हो गई। मतलब साफ है कि बस 5 साल में कीमत औसतन 81% तक बढ़ गई हैं। दिल्ली में घर खरीदना हर किसी के बस में नहीं रहा है।
ग्रेटर नोएडा में आई सबसे ज्यादा तेजी
एनसीआर में प्रोपर्टी (Delhi NCR Property rates) के दामों में सबसे ज्यादा तेजी ग्रेटर नोएडा में आई है। ग्रेटर नोएडा में 2020 की पहली तिमाही में औसत कीमत 3,340 रुपये प्रति वर्ग फुट थी। अब रिपोर्ट के अनुसार 2025 की पहली तिमाही में ये कीमत बढ़कर 6,600 रुपये प्रति वर्ग फुट हो चुकी है।
यहां प्रोपर्टी दोगुने के करीब जा पहुंची है। यहां पर 98% की छलांग लगाई है। जो फ्लैट 2020 में 33.40 लाख रुपये का था, वो अब करीब 66 लाख रुपये का हो गया है।
नोएडा में भी बढ़ौतरी कम नहीं
नोएडा में भी प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ौतरी कम नहीं है। नोएडा में 2020 की पहली तिमाही में औसत दाम 4,795 प्रति वर्ग फुट से 2025 की तिमाही में 9,200 प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गया है। नोएडा में 92% की जबरदस्त बढ़ौतरी (Delhi NCR Property rates) हुई है।
गुरुग्राम में 84 प्रतिशत बढ़े दाम
रिपोर्ट के अनुसार मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में 2020 की पहली तिमाही में औसत कीमत 6,150 प्रति वर्ग फुट थी। यह पांच साल में 84 प्रतिशत बढ़ गई है। 2025 की पहली तिमाही में यहां प्रोपर्टी के दाम बढ़कर 11,300 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गए हैं। यहां पर प्रोपर्टी के दाम 84 प्रतिशत बढ़े हैं।
गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बेहिसाब बढ़ौतरी
गाजियाबाद और फरीदाबाद में घर खरीदना भी आसान नहीं रहा है। गाजियाबाद में प्रॉपर्टी के दाम 5 साल में 72% बढ़े हैं। यहां कीमत 3,260 से बढ़कर 59,20 प्रति स्क्वायर फीट पहुंच गई है।
फरीदाबाद में 50% का उछाल आया है। फरीदाबाद में कीमत 3,200 से बढ़कर 4,800 प्रति वर्ग फुट हो गई है। कमर्शियल व रेजिडेंट दोनों सेगमेंट में तेजी दिखी है।
राजधानी दिल्ली में क्या है प्रोपर्टी का हाल
वैसे तो देश की राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना एक सपना ही बनता जा रहा है। प्रतिशत के हिसाब से कीमत कम बढ़ी है, परंतु दाम बहुत अधिक पहले से ही हैं। यहां 18,200 रुपये से 25,200 रुपये के रेट हो गए हैं। दिल्ली एनसीआर में पांच साल में 38% की बढ़ोतरी (Delhi NCR Property rates) दिखाई दी है।