hrbreakingnews.com

टोयोटा ग्लैंजा की भारत में लॉन्चिंग डेट कन्फर्म, फेसलिफ्ट वर्जन में मिलेंगे ये फीचर्स

toyota glanza launching date :युवाओं के बढ़ते क्रेज को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनी की ओेर से लगातार नई-नई एसयूवी मार्केट में पेश की जा रही है। अब जल्द ही टोयोटो कंपनी (toyota glanza launching date) की ओर से भारत में टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है, जिसकी डेट कंपनी ने कन्फर्म कर दी है। नई टोयोटा ग्लैंजा के  फेसलिफ्ट वर्जन में कई धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं।
 
टोयोटा ग्लैंजा की भारत में लॉन्चिंग डेट कन्फर्म, फेसलिफ्ट वर्जन में मिलेंगे ये फीचर्स

HR Breaking News (toyota glanza) भारतीय बाजार में टोयोटा की तरफ से कई सेगमेंट में वाहनों की सेल की जाती है। टोयोटो वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टोयोटा ग्लैंजा को पहले ही लॉन्च कर दिया गया था और अब कंपनी की ओर से एसयूवी के Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इस नए फेसलिफ्ट वर्जन में कई खास फीचर्स दिए जाने वाले हैं। खबर में जानिए नए टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की क्‍या कीमत (Toyota Glanza Facelift Price) हो सकती है। 


सोशल मीडिया पर फेसलिफ्ट का टीजर जारी 


टोयोटा की तरफ से ग्‍लैंजा को बाजार (toyota glanza Facelift teaser) में पेश किया जाता है। निर्माता की तरफ से जल्द ही एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर एसयूवी का टीजर जारी किया गया है।


टीजर में पता चला है कि टोयोटा की यह गाड़ी मारुति बलेनो का री-बैज्‍ड वर्जन (Re-badged version of Maruti Baleno) होने की संभावना है। मारुति कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही बलेनो को अपडेट करने के बाद पेश किया है, जिसके बाद उम्‍मीद बढ़ गई है कि टोयोटा की तरफ से भी ग्‍लैंजा को अपडेट कर लॉन्‍च करने की तैयारी है। 

 

टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के नए फीचर्स


टोयोटा कंपनी की तरफ से अगर इसी तर्ज पर अपनी गाड़ी के फेसलिफ्ट (toyota glanza Facelift Features) को पेश किया जाता है, तो इसमें भी मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के जैसे ही कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। फीचर्स के तौर पर इस नई एसयूवी में नई ग्रिल, एलईडी फॉग लैंप,एनालॉग इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, mid,  एलईडी हेडलाइट, LED डीआरएल, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, फिजिकल बटन, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, वायरलैस चार्जर दिए जा सकते हैं।


अन्य फीचर्स (benefits of toyota glanza Facelift) के तौर पर वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, क्‍लेरियन ऑडियो सिस्‍टम, 6 एयरबैग, ईबीडी, abs, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई-बीम असिस्ट, टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।

टोयोटा ग्‍लैंजा फेसलिफ्ट इंजन ऑप्शन


मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के जैसे ही टोयोटा ग्‍लैंजा फेसलिफ्ट में भी 1.2 लीटर की क्षमता का नया 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन ऑप्शन  (Toyota Glanza Facelift Petrol Engine) मिल सकता है, जो कार को 82 हॉर्स पावर को दे सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं manual और amt ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। 

 

टोयोटा ग्‍लैंजा फेसलिफ्ट कब होगी लॉन्च


निर्माता की तरफ से इस कार को भारत में 14 अक्‍टूबर को लॉन्च (Toyota Glanza facelift launched) किया जाने वाला है।