Gold silver price : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिए आज के ताजा रेट
HR Breaking News : (Latest Gold Silver Price) पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि हर कोई इन्हें खरीदने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा था। फरवरी महीने की शुरुआत से सोने और चांदी की कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिली है लेकिन अभी भी कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर चल रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज 24 फरवरी के दिन सोने और चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
पिछले साल की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Price Hike) लगातार बढ़ती ही जा रही है, लेकिन 29 जनवरी को कीमतों में अचानक से गिरावट आ गई थी। उन दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने अपने हाई लेवल के आंकड़े (Gold Rate Hike) को पार कर लिया था। उस समय सोने की कीमतों ने 1 लाख 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था, वहीं बात की जाएं चांदी की तो उस समय चांदी ने 4 लाख 20 हजार के आंकड़े को टच कर लिया था। कीमतें अब अपने हाई लेवल से तो नीचे चल रही है लेकिन अभी भी इससे खरीदने के मामलें में लोग अपने पैर पीछे कर रहे है।
आज 24 फरवरी के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Or Silver Price) में बड़ा बदलाव हुआ है। आइए खबर में आपकों बताते है कि आज मंगलवार के दिन सोने और चांदी के भाव क्या चल रहे है।
MCX पर आज सोने के भाव
बीते कल भी सोने और चांदी कीमतों में उछाल (Gold Or Silver Rate) देखने को मिला था वही आज भी कीमतें ऊपर की तरफ ही जा रही है। एमसीएक्स पर आज सोने के भाव की बात की जाए तो खबर लिखते वक्त सोने के भाव 1,60,858 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं, जो कि अपनी हाई लेवल प्राइस से 19,142 नीचे चल रहे हैं।
MCX पर चांदी के भाव की
बात की जाए तो आज मंगलवार (Silver Rates on MCX) के दिन चांदी 2,66,373 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी के भाव भी अपनी हाई लेवल प्राइस से 1,53,627 नीचे चल रहे हैं।
फरवरी महीनें की शुरूआत से कीमतों ने एक बार भी अपने हाई लेवल प्राइस को टच नही किया है, लेकिन कीमतों को लेकर अभी कुछ नही कहा जा सकता की अब भाव बढ़ेंगे या कम होंगे।
