home page

TVS ने मचाई मार्केट में धूम, 28 दिन में इतने लाख लोगों ने खरीदे ये वाहन

TVS Vehicles : भारतीय दोपहिया बाजार में टीवीएस कंपनी के वाहनों का खूब दबदबा देखने को मिल रहा है। इस कंपनी के व्हिक्लस को लोग खूब पसंद करते हैं। TVS के वाहनों की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। टीवीएस के वाहनों की 28 दिन में ही लाखों सेल (TVS vehicle sales) रिकॉर्ड की गई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 
 | 
TVS ने मचाई मार्केट में धूम, 28 दिन में इतने लाख लोगों ने खरीदे ये वाहन 

HR Breaking News : (TVS Vehicles) त्योहारों की सीजन में बहुत से लोग नए वाहनों को खरीदना पसंद करते हैं। अब इन दिनों वाहनों की सेल में TVS ने मार्केट में धूम मचा दी है। टीवीएस के वाहनो का इतना क्रेज देखा जा रहा है कि फरवरी के 28 दिन में ही इतने लाख लोगों ने इस कंपनी के वाहनों की खरीद (TVS Vehicles) की है। खबर में जानिए कि फरवरी में कितने यूनिट्स की बिक्री रिकॉर्ड की गई है।

 

फरवरी 2026 में कंपनी ने दिया शानदार प्रदर्शन 


बता दें कि TVS मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने बीते महीने फरवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। फरवरी महीने में कंपनी की कुल बिक्री 5,29,308 यूनिट्स के करीब रही है, जो बीते वर्ष फरवरी 2025 में 4,03,976 यूनिट्स के मुकाबले 31 प्रतिशत ज्यादा रही है। घरेलू बाजार के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी TVS ने शानदार प्रदर्शन दिया है। फरवरी 2026 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री (two-wheeler sales) 5,07,862 यूनिट्स रही है, जो देखा जाए तो सालाना हिसाब पर तकरीबन 30 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है। 

 

सालाना बेस पर बेहद मजबूत रही ग्रोथ 


बता दें कि दोपहिया सेगमेंट में मोटरसाइकिल की सेल (motorcycle sale) 2,41,282 यूनिट्स रही है। वहीं, स्कूटर की 2,19,895 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके  साथ ही XL100 मोपेड की 46,685 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, महीने-दर-महीने कुछ सेगमेंट में नरमी देखी गई है, लेकिन सालाना बेस पर ग्रोथ बेहद मजबूत रही है।


इसके साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube का भी भारतीय दोपहिया बाजार में शानदार प्रदर्शन रहा है। फरवरी 2026 में इस EV की सेल (TVS iQube EV Sale) 38,386 यूनिट्स रही, जो 60 प्रतिशत की सालाना बढ़त को दर्शाता है। 


एक्सपोर्ट में ऐतिहासिक रिकॉर्ड


TVS ने बीते महीने फरवरी 2026 (February 2026 iQube Export) में 1,58,268 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है, जो देखा जाए तो अब तक का बड़ा अंतरराष्ट्रीय बिजनेस वॉल्यूम (international business volume) है। कुल एक्सपोर्ट ग्रोथ पर गौर करें तो वो 27 प्रतिशत YoY था। वहीं, टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट 1,42,391 यूनिट्स के पास रहा है। इसके साथ ही 3-व्हीलर एक्सपोर्ट 15,877 यूनिट्स रहा है, यानी TVS अब विदेशी बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

 

सालाना आधार पर कुल 3-व्हीलर की बिक्री 


आंकड़ों के हिसाब से इसमें टोटल 3-व्हीलर की बिक्री (Total 3-wheeler sales)  21,446 यूनिट रही है, जो सालाना आधार पर 77 प्रतिशत से अधिक है। इसके साथ ही घरेलू 3-पहिया सेल में तो 91 प्रतिशत की बढ़त रिकॉर्ड की गई है और फरवरी 2026 के आंकड़े से यह पता चलता है कि TVS की ग्रोथ अब एक सेगमेंट तक ही सीमित नहीं रह गई है।