Vivo के इस 5G फोन पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट, मिलेगी 6000 mAh बैटरी और बेस्ट फीचर्स
HR Breaking News- (Vivo 5G phone) जहां एक ओर वीवो कंपनी की ओर से मार्केट में बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और बढ़िया परफॉर्मेंस वाले फोन लॉन्च किए जा रहे हैं। वहीं, अब कंपनी की ओर से एक अपने एक फ्लैगशिप 5G फोन (Vivo 5G phone Updates) पर छप्परफाड़ डिस्काउंट दिया जा रहा है। अभी आपके पास हैवी डिस्काउंट में वीवो का ये 5 जी फोन खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।
अमेजन पर चल रही बंपर सेल
बता दें कि अभी इन दिनों अमेजन (Amazon Sale) पर इलोक्ट्रॉनिक Premier League 2026 सेल चल रही है, जो केवल कल तक ही है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, कैमरा के साथ ही कई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान Vivo X200 Pro पर 19 हजार रुपये से ज्यादा की छूट (Discount on Vivo X200 Pro) दी जा रही है।
Vivo X200 Pro की कीमत
अगर बात करें Vivo X200 Pro की कीमत (Vivo X200 Pro Price) की तो देशभर में Vivo X200 Pro के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,01,999 रुपये होती है, लेकिन अगर आप इस फोन को अमेजन पर चल रही इलोक्ट्रॉनिक Premier League सेल में खरीदते हैं तो आपको सीधे 19,099 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल जाएगा, जिसके बाद इस फोन की कीमत 82,900 रुपये रह जाती है और साथ ही अगर आप इस फोन को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर खरीदते हैं तो 1,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा छूट का फायदा (Vivo X200 Pro extra discount) मिलेगा।
Vivo X200 Pro के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो वीवो के इस फोन Vivo X200 Pro (Vivo X200 Pro Features) में 6.78-इंच का 1.5K 120Hz AMOLED का शानदार रडिस्पले मौजूद है, जिसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल रहा है। ये फोन MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज का फायदा मिल रहा है।
Vivo X200 Pro का बैटरी ऑप्शन
अगर कैमरा क्वालिटी देखें तो वीवो के इस फोन X200 Pro (vivo X200 Pro Camera Setup) में 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ इस फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस कैमरा मिल रहा है। वीवो के इस फोन (vivo X200 Pro Camera Updates) का फ्रंट कैमरा 32MP है। इसके साथ ही X200 Pro में 6000 mAh की बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का फायदा मिल रहा है और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
