home page

Hyundai Creta खरीदने की है इच्छा, जान लें कितनी होनी चाहिए सैलरी, कितनी बनेगी ईएमआई

Hyundai Cars : हुंडई कंपनी पिछले कई सालों से भारतीय कार बाजार में एक से बढ़कर एक अच्छे फीचर्स वाली गाड़ियों लॉन्च कर रही है। हुंडई कंपनी की कोई ऐसी गाड़ी है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। Hyundai Creta का नाम तो आपने सुना ही होगा। इन दिनों इस गाड़ी को खरीदना लोगों का सपना बन गया है। आइए हुंडई क्रेटा खरीदने के आपकी कितनी सैलरी होनी चाहिए और इस पर कितनी EMI बनेगी।
 | 
Hyundai Creta खरीदने की है इच्छा, जान लें कितनी होनी चाहिए सैलरी, कितनी बनेगी ईएमआई

HR Breaking News : (Hyundai Creta) भारत देश में SUV कारों की बढ़ रही डिमांड के बीच हुंडई कंपनी की क्रेटा गाड़ी भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। हुंडई क्रेटा के दमदार फीचर्स और इसकी घातक लुक हर किसी को अपना दीवाना बना रही है। हुंडई कंपनी की क्रेटा गाड़ी खरीदना आजकल हर किसी का सपना हो गया है। अगर आप भी क्रेटा खरीदने का प्लान कर रहे है तो आइए जान लेते हैं इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए और इसकी हर महीने की EMI कैलकुलेशन क्या है।


हुंडई क्रेटा की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत (Hyundai Creta Price) लगभग 10.79 रुपये लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 20.20 लाख रुपये तक जाती है। अगर हम इसके सबसे ज्यादा बिकने वाले बेस या मिड-वेरिएंट (S या SX) की बात करें, तो ऑन-रोड कीमत (इंश्योरेंस, आरटीओ और अन्य टैक्स मिलाकर) लगभग 13.50 रुपये लाख से 16 लाख रुपये के बीच बैठती है।

 


कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट


बैंकों की तरफ से ऑटो लोन (Hyundai Creta Down Payment) पर अलग-अलग ऑफर दिए जाते हैं। ज्यादातर बैंक कार की ऑन रोड कीमत का 80 से 90% तक का लोन दे देते हैं। अगर आप 15 लाख वाली हुंडई क्रेटा चुनते हैं तो 20% डाउन पेमेंट के हिसाब से तकरीबन 3 लाख रूपये एक साथ जमा करने होंगे और बचे हुए 12 लाख का आपको बैंक की तरफ से लोन मिल जाएगा।

 


हुंडई क्रेटा EMI कैलकुलेशन


मान लीजिए बैंक आपको 9% ब्याज दर के हिसाब से लोन (Hyundai Creta EMI Calculation) दे रहा है और आपने 4 साल के लिए लोन लिया है तो हर महीने की कि तकरीबन 29862 रुपए की होगी और 4 सालों में आपको 2.33 लाख रुपए सिर्फ ब्याज के रूप में बैंक को देने होंगे।


हुंडई क्रेटा खरीदने के लिए इतनी होनी चाहिए सैलरी


फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की तरफ से गाड़ियों को लेकर भी कैलकुलेशन किया गया है और एक्सपर्ट्स के 20/4/10 के नियम के तहत कार की ईएमआई (Hyundai Creta EMI) आपकी इन हैंड मंथली सैलरी के 10 से 15 परसेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आप हुंडई क्रेटा खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको 30000 रुपए की मंथली ईएमआई देनी होगी ऐसे में आपकी इन हैंड सैलरी कम से कम दो से ढाई लाख रुपए होनी चाहिए। अगर आपकी सैलरी एक लाख से 1 लाख 25 हजार रूपये के बीच में है तो ऐसे में आपके डाउन पेमेंट (Creta EMI Calculation) बढ़कर 6 से 7 लाख रुपए करने चाहिए था कि EMI का बोझ ना पड़े।

Hyundai Creta खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान


EMI के साथ-साथ हर महीने पेट्रोल/डीजल और सर्विसिंग पर लगभग 5,000 से 8,000 रुपये तक का और भी खर्च होगा।


हर साल 30,000 से 50,000 रुपये तक का इंश्योरेंस प्रीमियम देना पड़ेगा।


अगर आपका CIBIL Score 750 से ज्यादा है, तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है, जिससे आपकी EMI का बोझ कम हो जाएगा।