home page

Hyundai Creta की क्यों बढ़ रही हर रोज डिमांड, जानिए किस कीमत में कितने मिल रहे फीचर्स

Hyundai Creta : हुंडई कंपनी की कई ऐसी गाड़ियां है जो लोगों को पल भर में पसंद आ जाती हैं। वाहन निर्माता कंपनी हुंडई पिछले कई सालों से भारतीय कार बाजार में राज कर रही है। हुंडई कंपनी की गाड़ी क्रेटा आजकल हर किसी की पहली पसंद बनती जा रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं हुंडई क्रेटा की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से।
 | 
Hyundai Creta की क्यों बढ़ रही हर रोज डिमांड, जानिए किस कीमत में कितने मिल रहे फीचर्स

HR Breaking News - (Hyundai Creta features) भारतीय कार बाजार में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां है जिनकी गाड़ियां देश भर में तहलका मचा रही है। बात की जाए हुंडई की तो इस कंपनी की गाड़ियां भी लोगों को काफी पसंद आ रही है क्योंकि यह कंपनी अपनी गाड़ियों में हर एक नई तकनीकी के फीचर ऐड करके काफी अच्छे ऑफर्स पर ग्राहकों को उपलब्ध करवा रही है। Hyundai कंपनी की कई गाड़ी ऐसी है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है, लेकिन बात की जाए हुंडई क्रेटा की तो यह गाड़ी खरीदना लोगों का सपना बन गया है और जिस किसी के पास ही यह गाड़ी (Latest Hyundai Cars) है वह अपने आप को एक लक्की इंसान समझ रहा है।


इन दिनों Hyundai Creta भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है और इसकी डिमांड हर साल बढ़ती ही जा रही है। इसकी लोकप्रियता का कारण इसकी कम कीमत, दमदार फीचर्स, बेहतरीन इंजन ऑप्शन और भरोसेमंद ब्रांड है। आइए खबर में जानते है Hyundai Creta की कीमत (Hyundai Creta Price) और इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से।


देश के SUV बाजार में Hyundai Creta की मांग (Demand for Hyundai Creta) लगातार बढ़ती जा रही है। स्टाइलिश डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स की वजह से यह कार ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। कंपनी ने इस SUV को कई वेरियंट और इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है, जिससे अलग-अलग बजट के खरीदारों को विकल्प मिल जाते हैं। यही वजह है कि भारतीय बाजार (Indian Car Market) में इसकी बिक्री लगातार मजबूत बनी हुई है।
 

Hyundai Creta की कीमत 


Hyundai कंपनी की सबसे बेस्ट कही जाने वाली गाड़ी क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत (Hyundai Creta Price) करीब 12.97 लाख रुपये से शुरू होकर 20.18 लाख रुपये तक जाती है। यह अलग-अलग वेरियंट के हिसाब से अलग-अलग है। 

Hyundai Creta के फीचर्स की बात करे तो...


Hyundai Creta के EX(O) वेरियंट की बात करे तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रियर कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह वेरियंट उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है जो कम कीमत में सनरूफ और जरूरी फीचर्स वाली SUV चाहते हैं।


वहीं SX Premium वेरियंट में भी काफी गजब के फीचर्स दिए जा रहे है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bose साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह वेरियंट आराम और टेक्नोलॉजी के लिहाज से काफी सही माना जा रहा है।


Hyundai Creta के सबसे टॉप वेरियंट (Top-end variants of the Hyundai Creta) SX(O) में फीचर्स की बरसात दिखाई दे रही है। आपको बता दे कि इसमें लेवल-2 ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, पैनोरमिक सनरूफ और बड़ा डिजिटल डिस्प्ले (Hyundai Creta New Features) जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यही कारण है कि यह वेरियंट प्रीमियम SUV खरीदने वाले ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
 

Hyundai Creta का इंजन


Hyundai कंपनी की बेहतरीन गाड़ी क्रेटा के इंजन (Hyundai Creta Engine) विकल्पों की बात करें तो Hyundai Creta में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। इनके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिल रहे हैं। दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और अलग-अलग कीमत के ऑप्शनों के कारण Hyundai Creta की मांग भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ती जा रही है। Hyundai Creta को खरीदना आजकल लोगों का सपना  बन गया है।