Haryana में बनेगा 121 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, ट्रैफिक जाम की होगी छूट्टी
New Greenfield Expressway : हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। अब हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल सरकार ने 121 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं किस रूट पर नया एक्सप्रेसवे पर बनाया जाएगा।
HR Breaking News - (Haryana new expressway)। हरियाणा के सभी जिलों को अन्य राज्यों के साथ जोड़ने के लिए रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं और लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए शहर भी डेवलप किया जा रहे हैं। अब हरियाणा वालों के लिए एक अच्छी खबर है।
दरअसल, सरकार ने 121 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। नया एक्सप्रेसवे अंबाला में बनाया जा रहा है। इसे दिसंबर 2026 महीने तक अंबाला में रिंग रोड और अंबाला शामली एक्सप्रेसवे परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि यह परियोजनाएं तय समय पर पूरी हो सके। इसके लिए परिवहन मंत्री अनिल विज ने NHAI अधिकारियों से बातचीत करके काम को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं।
यहां बनेगा 121 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे -
बता दें कि हरियाणा के अंबाला से उत्तर प्रदेश के शामली तक 121 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway) से बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लोगों को दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश तक सफर करना काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही अंबाला में बन रहे 29 किलोमीटर रिंग रोड (ring road) प्रोजेक्ट से पांच हाईवे आपस में कनेक्ट होगा, जो अंबाला में बाईपास का काम करेगा। इससे वाहन चालकों ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। वह बाहर से ही निकल सकेंगे।
इस दिन बनकर तैयार होगा नया एक्सप्रेसवे -
अंबाला शामली एक्सप्रेसवे (Ambala Shamli Expressway) के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। दिसंबर 2026 तक इसको बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला से शामली तक 121 किलोमीटर लंबा हाईवे बन रहा है। इसके बाद शामली में यह सड़क दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट होगी। उधर अंबाला महोली एक्सप्रेसवे का भी काम तेजी पर है इन सड़कों के बनने से चंडीगढ़ मोहाली समेत अन्य शहरों तक आना-जाना काफी आसान हो जाएग।
उन्होंने कहा कि अंबाला में रिंग रोड (Ambala Ring Road) का निर्माण कार्य तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है जिसमें से कई मुख्य सड़के गुजरेंगी और इसमें अंबाला से शामली तक का रास्ता भी आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वह रिंग रोड का निर्माण से बाहर से ही बड़े वाहन निकल जाएंगे,जिससे जाम की स्थिति से लोगों को निजात मिलेगी।
कहां से कहां तक बनेगा अंबाला-शामली एक्सप्रेस-वे?
अंबाला-शामली एक्सप्रेस-वे (Ambala-Shamli Expressway) अंबाला के सादोपुर गांव से शुरू होता है और यहीं से अंबाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा. वहीं यूपी के शामिल जिले के गोगवान जलालपुर में यह एक्सप्रेस-वे न केवल दिल्ली-देहरादून, बल्कि शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस (Shamli-Gorakhpur Express) से जोड़ा जाएगा. आगे इसे गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। इन सभी प्रोजेक्ट के तैयार होने और आपस में जुड़ने के बाद पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड तक सफर आसान होग।
विजेंद्र चौहान ने बताया कि अक्सर वह दिल्ली पुराने रास्ते से जाते हैं, तो काफी समय लगता है. ऐसे में नए अंबाला शामली रोड (Ambala Shamli Road) से उनके समय की बचत होगी. उन्होंने बताया कि अंबाला में रिंग रोड (Ambala Ring Road News) का भी लोगों को काफी फायदा मिलेगा, क्योंकि जो जाम वाहनों की भीड़ के कारण लगता है वह कम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए यातायात की भी अहम भूमिका होती है और आने वाले समय में यह नेशनल हाईवे जब शुरू होंगे तो लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
