home page

NCR में यहां बनेंगे 5 नए शहर, 760 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित, मिलेंगी आधुनिक सुविधांए

NCR New City : बीते कुछ समय में  देश के कई हिस्सों में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट  (Infrastructure Development News) की रफ्तार में तेजी आई है। खासतौर पर परिवहन के क्षेत्र में सड़कें, पुल आदि के विस्तार को लेकर सरकार ने कई नई परियोजनाओं पर काम किया है। अब इसी बीच जल्द ही सरकार ने NCR में 5 नए शहर बसाने की तैयारी कर ली है, जिसमे लोगों को आधुनिक सुविधांए का फायदा मिलेगा।
 | 
NCR में यहां बनेंगे 5 नए शहर, 760 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित, मिलेंगी आधुनिक सुविधांए

HR Breaking News (NCR New City) एनसीआर में सड़क व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई एक्सप्रेसवे शुरू किए गए हैं और एक्सप्रेसवे के पास भी कई सारे प्रोजेक्ट्स डेवलप हो रहे हैं। अब इसी बीच NCR में 5 नए शहर बसाने का प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए 760 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाने का प्लान है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

किस एक्सप्रेसवे के पास बसेंगे नए शहर 


बता दें कि NCR के KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर हरियाणा सरकार 5 नए शहर विकसित करने का प्लान तैयार कर रही है। इस एक्‍सप्रेसवे के दोनों ओर रियल एस्‍टेट सेक्‍टर में भी कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। ऐसे में जमीन के भाव में तेजी से इजाफा हो रहा हैं। लंबाई की बात करें तो कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) की लंबाई 135.6 किलोमीटर है। वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने पर पूरे रूट की लंबाई 270 किलोमीटर हो जाती है।

 

कौन संभालेगा प्रोजेक्ट का कार्यभार 


HSIIDC को एक्‍सप्रसेवे के दोनों ओर 5 नए शहर बसाने का जिम्मा सौपां गया है। HSIIDC के अनुसार साल 2041 की अनुमानित जनसंख्या पर गौर करते हुए इन शहरों को बसाया जाएगा। इसके लिए राज्‍य सरकार 'पंचग्राम विकास प्राधिकरण' (Panchagram Development Authority) का गठन किया जा चुका है। हाल ही में हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से इस बारे में जनकारी साझाा की गई है।


किन गांवो की बदलेगी तस्वीर 


हरियाणा सरकार के इस प्रोजेक्ट (Haryana Government Projects)में तकरीबन 760 गांवों की भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस प्रस्तावित है। हालांकि अभी गांवों के नाम की लिस्‍ट नहीं हैं, क्योंकि अभी तक भूमि अधिग्रहण, जोनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम ही चल रहा है।, लेकिन उम्मीद है कि ये गांव सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जैसे जिले होने वाले हैं, क्योंकि KMP एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) के दोनों ओर ये जिले ही आते हैं।  


इस एक्सप्रेसवे के दोनो ओर जो शहर विकसित होंगे, वो इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सेंटर के तौर पर उभरेंगे। इन शहरों के डेवलपमेंट की रूपरेखा तैयार हो रही है। राज्‍य सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि वे जमीन मालिकों से लगातार कॉन्टेक्ट में रहें, उनसे बातचीत करें और ई-भूमि पोर्टल पर अपनी इच्छा से जमीन की डिटेल्‍स अपलोड कराने की सलाह दें। 

1000 एकड़ में बसेगी ग्लोबल सिटी 


हरियाणा सरकार (Haryana Government) सोहना के पास ही तकरीबन 1000 एकड़ में ग्लोबल सिटी को बसा रही है, जहां आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, एनर्जी मैनेजमेंट, स्‍मार्ट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, सीवरेज सिस्‍टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को मौजूद करवाया जाएगा। उद्योग मंत्री का कहना है कि 10 नई इंडस्ट्रीय मॉडल टाउनशिप (Industrial Model Township) हरियाणा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। 10 में से 5 IMT को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी थी, वहीं बाकी के 5 की IMT का प्रोसेस तेजी से बढ़ रहा है।