home page

Delhi के 5 ऐसे रेलवे स्टेशन, जिनका दिल्ली वाले भी नहीं जानते नाम

Delhi Railway Station - रेलवे से आए दिन लाखों लोग सफर करते हैं। रेलवे को भारत की लाइफ लाइन बोला जाता है। और देश में ऐसे हजारों रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जो अपने इतिहास और खूबसूरती को लेकर जाने जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन भी हैं जो अपने आप में ही गुमनाम है। जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज इस खबर में हम आपको दिल्ली के ऐसे ही पांच रेवले स्टेशनों के नाम बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद दिल्ली के लोगों को भी नहीं पता। 

 | 
Delhi के 5 ऐसे रेलवे स्टेशन, जिनका दिल्ली वाले भी नहीं जानते नाम

HR Breaking News (ब्यूरो)। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि दिल्‍ली में एनडीएलस और पुरानी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हैं। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो इनके बारे में नहीं जानता हो। दिल्‍ली में आने-जाने वाला हर इंसान भी इन्हीं दो रेलवे स्टेशनों से ही ट्रेन पकड़ता है। हालांकि, ऐसा करने के पीछे सबसे बड़ा कारण क्‍योंकि यहां से सभी शहरों के लिए आसानी से ट्रेन मिल जाती हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में छोटे-बड़े मिलाकर 46 रेलवे स्‍टेशन हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं।

मजेदार बात तो यह है कि बगल में रहने वाले लोग भी इन स्‍टेशनों से अंजान हैं। हालांकि, बात अगर बड़े रेलवे स्‍टेशन की करें, तो दिल्‍ली में 4-5 स्‍टेशन ए-1 और ए-2 कैटेगरी के हैं। इनके अलावा सब माइनर कैटेगरी के हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं दिल्‍ली उन 5 रेलवे स्‍टेशनों के बारे में, जहां से आप अपने शहर के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। 

कर्मचारियों के लिए 8th Pay Commission पर आई राहत की खबर, जानिए कब से लागू होगा नया वेतन आयोग

सेवा नगर रेलवे स्‍टेशन


सेवा नगर रेलवे स्टेशन का नाम खुद दिल्‍ली के लोगों ने अब तक नहीं सुना होगा। यह नॉर्थ रेलवे के अंतर्गत आता है। यह रेलवे स्टेशन लोधी कॉलोनी में मौजूद है। यहां का नजदीकी मेट्रो स्‍टेशन जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्‍टेशन है। लाजपत नगर मेट्रो स्‍टेशन यहां से कुल 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

शाहदरा रेलवे स्‍टेशन


शाहदरा रेलवे स्टेशन पुरानी दिल्ली में स्थित है। हालांकि, कम लोग ही यहां से आते-जाते हैं। यमुना नदी के तट पर बना शाहदरा स्‍टेशन ईस्ट दिल्ली का पार्ट है। बता दें कि ईस्‍ट दिल्‍ली इस शहर की सबसे पुरानी जगह है। शाहदरा मेट्रो स्टेशन भी रेलवे स्टेशन से मात्र दो मिनट की दूरी पर बना है। आप यहां से किसी भी लोकेशन के लिए आसानी से मेट्रो ले सकते हैं।

दया बस्ती रेलवे स्टेशन


उत्तरी दिल्ली जिले के अंतर्गत दया बस्ती एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। दया बस्ती रेलवे स्टेशन पर 4 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। बहुत से लोग यहां से ट्रेन पकड़ते हैं। इस रेलवे स्‍टेशन के सबसे करीब इंद्रलोक मेट्रो स्‍टेशन है, जो चार मिनट की दूरी पर है।

घेवरा रेलवे स्‍टेशन


वेस्‍ट दिल्‍ली में बना घेवरा स्‍टेशन के बारे में आज भी बहुत से लोग नहीं जानते। वेस्‍ट दिल्‍ली में स्थित यह रेलवे स्‍टेशन ग्रीन मेट्रो लाइन पर पड़ता है। मुंडका इंडस्ट्रियल मेट्रो स्‍टेशन इसके सबसे नजदीक है। इस स्‍टेशन पर तीन प्‍लेटफॉर्म हैं।

सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन


दिल्ली में सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। यह स्टेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। इस स्टेशन का कोड DEE है। सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से नजदीकी मेट्रो रेड लाइन पर शास्त्री नगर है, जो रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूरी पर है। दिल्ली से पंजाब-राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जाने वाली बहुत सी ट्रेनें यहां रूकती हैं। इनमें दुरंतो और एसी ट्रेनें भी शामिल हैं।

1 अप्रैल से Indian Railway करने जा रहा बड़ा बदलाव, सफर करने से पहले जरूर जान लें

दिल्‍ली के छोटे रेलवे स्‍टेशन


आनंद विहार हॉल्ट, इंद्रपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज, तुगलकाबाद, दिल्ली सफदरजंग, दिल्ली आजादपुर, विवेक विहार, विवेकानंद पुरी हाल्ट, शकूरबस्ती, शाहबाद मोहम्मदपुर, शिवाजी ब्रिज, सदर बाजार, सब्जी मंडी, सरदार पटेल मार्ग, सरोजिनी नगर, होलम्बी कलां, नरेला, नांगलोई, नारायणा विहार, पटेल नगर, पालम, कीर्ति नगर, ओखला, खेडा कलां, चाणक्य पुरी, तिलक ब्रिज दिल्ली, प्रगति मैदान, बराड स्क्वेयर, बादली, बिजवासन, मंगोलपुरी, मंडावली चंद्र विहार, मुण्डका, लाजपत नगर, आनंद विहार हॉल्ट, इन्द्र पुरी हॉल्ट, कीर्ति नगर दिल्‍ली के कुछ छोटे रेलवे स्टेशन हैं। इनमें से कई स्टेशनों को मालगाड़ी या फिर लोकल ट्रेनों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है।

News Hub