home page

Bihar में बनेंगे 8 नेशनल हाईवे, 2468 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Bihar News - सरकार ने बिहार में 8 नेशनल हाईवे बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इस योजना पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा...एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि इस पर 2468 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
 
 | 
Bihar में बनेंगे 8 नेशनल हाईवे, 2468 करोड़ रुपए होंगे खर्च

HR Breaking News, Digital Desk- केंन्द्र सरकार ने सूबे की 2468 करोड़ रुपए की नेशनल हाईवे की 8 योजनाएं बनाने की हरी झंडी दी है। इसी साल इन योजनाओं पर काम शुरू हो जाएंगे। इनके निर्माण से गया, वैशाली, बक्सर, जमुई, शेखपुरा, बांका, कटिहार समेत राज्य के कई जिलों को सीधा फायदा मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के दृष्टिकोण से गया और बोध गया के बीच मात्र 6.75 किलोमीटर लंबे (एनएच-120) 4 लेन हाईवे निर्माण पर 63 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

वहीं वैशाली जिले में सरायगढ़-लालगंज-गणपतगंज (एनएच-327एडी) के बीच 11 किलोमीटर हाईवे निर्माण पर 92 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जमुई जिले में चकाई से सरवन (एनएच-333सी) 16 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे के निर्माण पर 120 करोड़ खर्च करने की योजना है। वहीं चौसा से बक्सर (एनएच-319ए) के बीच 21 किलोमीटर हाईवे निर्माण पर 1060 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार ने दर्जन भर शहर और बाजारों से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर वहां लगने वाले जाम से बचाने और सुचारू यातायात सुविधा बहाल करने के लिए बाईपास बनाने का आग्रह केन्द्र सरकार से किया था। इसके लिए पथ निर्माण विभाग के एनएच विंग ने उन सभी जगह के लिए डीपीआर भी बनाया और निर्माण के लिए केंद्र को सौंपा। सरकार इसमें शेखपुरा, जमुई, खैरा और सिकंदरा बाईपास (कुल लंबाई-13.47 किमी.) के निर्माण पर 377 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

कटोरिया, लखपुरा, बांका और पंजवारा में बाईपास (कुल लंबाई- 14.35 किमी.) का निर्माण 479 करोड़ से किया जा रहा है। कटिहार बाईपास (लंबाई- 5 किमी.) की लागत 233 करोड़ तय की गई है। वहीं वैशाली जिले में जंदाहा बाईपास (लंबाई- 5 किमी.) बनाने पर 48 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। ये सभी योजनाएं इसी वर्ष शुरू होने की पूरी संभावना है।