home page

8th CPC Latest Update : नए वेतन आयोग को लेकर क्या है ताजा अपडेट, कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

8th Pay Commission : सरकार की तरफ से नए वेतन आयोग को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। देश में कर्मचारियों को नए वेतन आयोग को लेकर इंतजार है। अब एक करोड़ 20 लाख कर्मचारियों के लिए नया अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से क्या कुछ कार्य किए गए हैं। 

 | 
8th CPC Latest Update : नए वेतन आयोग को लेकर क्या है ताजा अपडेट, कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

HR Breaking News (8th Pay Commission News Update) आठवें वेतन आयोग के लागू होने का समय शुरू हो चुका है, परंतु अब तक आठवें वेतन आयोग को लागू नहीं किया जा सका है। आठवां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। नया वेतन आयोग लागू होने में अभी काफी समय लगने की आशंका है। चलिए जानते हैं इससे पहले नए वेतन आयोग को लेकर क्या कुछ अपडेट सामने आ रहे हैं। 

 

 

सरकार की तरफ से आधिकारिक पोर्टल किया गया लॉन्च 
 

नए वेतन आयोग (New Pay Commission Salary Update) को लेकर सरकार की तरफ से आठवें वेतन आयोग से संबंधित आधिकारिक पोर्टल यानी की वेबसाइट लांच की गई है। इस वेबसाइट पर कर्मचारियों के लिए टर्म आफ रेफरेंस व एक 18 प्रश्नों का क्वेश्चनायर डाला गया है। सरकार की तरफ से अधिकारीक कदमों की इस पर जानकारी दी जाएगी। 

कर्मचारियों से मांगे गए सुझाव 

सरकार ने देश के करोड़ों कर्मचारियों (Crores of Employees) से नए वेतन आयोग को लेकर सुझाव मांगे हैं। सरकार का मानना है कि करोड़ों लोग नए वेतन आयोग से प्रभावित होंगे। ऐसे में उन्हीं से सुझाव लेना काफी जरूरी है। 30 अप्रैल तक कर्मचारी अपने सुझाव पोर्टल पर दे सकते हैं। 

नवंबर में हो चुका वेतन आयोग का गठन 


नए वेतन आयोग का गठन (New Pay Commission Latest Update) नवंबर में किया जा चुका है। कमेटी की तरफ से इस पर कार्य किया जा रहा है। 18 महीने में कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। यह रिपोर्ट इसके बाद सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद सरकार समीक्षा करने के बाद कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग को लागू कर देगी। 

कब तक हो सकता है नया वेतन आयोग लागू 


नए वेतन आयोग (New Pay Commission) के लागू होने को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। सरकार का कहना है कि तय समय पर इसको लागू कर दिया जाएगा। हालांकि, 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू हो जाना था, परंतु अभी तक इस पर कार्य ही किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 2027 के मध्य तक नए वेतन आयोग (Pay Commission Update) के लागू करने की घोषणा की जा सकती है। इसको प्रभावी 1 जनवरी 2026 से ही माना जाएगा और कर्मचारियों को देरी के बदले में एरियर दिया जाएगा।

किस आधार पर बढ़ सकती है सैलरी 


कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor For Employees) के आधार पर बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए कई अलाउंस भी बदले जा सकते हैं। फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिटमेंट फैक्टर (fitment Factor News) 1.92 से लेकर 2.86 के बीच रह सकता है जो कि कर्मचारी तीन से साढे तीन का फिटमेंट फैक्टर मांग रहे हैं। अगर कर्मचारियों की मांग पूरी हो जाती है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 54000 से भी ज्यादा हो सकती है।