home page

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में 15 लाख का एरियर, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा लाभ

8th Pay Commission : कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ा हुआ है। अब इसी बीच नए पे कमीशन के तहत एरियर को लेकर कर्मियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में कर्मचारियों को 15 लाख का एरियर मिलने वाला है। ऐसे में आइए खबर मे जानते हैं कि इससे कर्मचारियों को कितना लाभ हो सकता है।
 | 
8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में 15 लाख का एरियर, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा लाभ

HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में नए पे कमीशन को लेकर खूब चर्चांए हो रही है। खासतौर पर सैलरी बढ़ौतरी और एरियर को लेकर कर्मियों में खूब अनुमान लगाए जा रहे हैं। अब एक बड़ा अपडेट यह आ रहा है कि नए पे कमीशन के लागू होने पर कर्मचारियों को 15 लाख का एरियर (arrears to employees) मिलने की संभावना है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

कर्मचारियों को कितनी मिलेगी एरियर की राशि 


रिपोर्ट  के अनुसार अगर आयोग की सिफारिशें लागू हो जाती है तो कर्मियों को 20 महीने का लंबित एरियर मिल सकता है। कर्मियों को मिलने वाला यह एरियर उनके लिए आर्थिक राहत साबित हो सकती है।


रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग पे लेवल के कर्मचारियों को मिलने वाली एरियर (Pay level employees arrears) की राशि अलग होती है। कम बेसिक पे पाने वाले कर्मियों को अधिक फायदा मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, लेवल-1 के कर्मचारी, जिनकी बेसिक सैलरी (Employees Basic Salary) 18,000 रुपये हैं, उन कर्मचारियों को 3.6 लाख से 5.65 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। वहीं लेवल-8 के कर्मियों की यह राशि 9.5 लाख से लेकर तकरबीन 15 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

 

फिटमेंट फैक्टर को लेकर अहम अपडेट


जब भी नया पे कमीशन लागू होता है तो फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में यह 2.57 तय किया गया था, लेकिन इस बार आठवें वेतन आयोग में यह 2.0 से 2.57 के बीच तय किया जा सकता है। कर्मचारी यूनियंस इसे बढ़ाकर 3.0 से 3.25 करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार यूनियंस की इस मांग को स्वीकार कर लेती है तो इससे कर्मियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी  (Minimum basic salary of employees) 18,000 रुपये से बढ़कर 54,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

कब लागू होगा नया पे कमीशन 


सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है और इस हिसाब से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं। आयोग के अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट 18 महीने के भीतर सौंपनी है। उसके बाद सरकार आखिरी फैसला लेगी और नए सैलरी स्ट्रक्चर को लागू करेगी।


सरकार इस प्रोसेस को पारदर्शी बनाने के लिए कर्मचारियों से सुझाव की मांग (suggestions from employees) कर रही है। इसके लिए MyGov पोर्टल पर  कर्मियों से फीडबैक की मांग की गई है और इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई है। हालांकि अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सैलरी (Employees Salary Hike) बढ़ोतरी और एरियर की ये सभी केलकुलेशन सिर्फ संभावित आंकड़े हैं, जिनमें आगे संशोधन होने की संभावना है।