home page

8th pay commission : महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मर्ज के बाद फिटमेंट फैक्टर लगा तो कितनी होगी कर्मचारियों की सैलरी, समझें पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर बहुत सारे कैलकुलेशन आ रहे हैं। एक बात तो तय है कि कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा अच्छा खासा होगा और इसके लिए फिटमेंट फैक्टर काफी अहम रहेगा। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही सैलरी बढ़ेगी। वहीं, अगर फिटमेंट फैक्टर बेसिक सैलरी और डीए मर्ज करने के बाद लागू हुआ तो सैलरी कितनी बढ़ेगी। चलिए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन-

 | 
8th pay commission : महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मर्ज के बाद फिटमेंट फैक्टर लगा तो कितनी होगी कर्मचारियों की सैलरी, समझें पूरा कैलकुलेशन

HR Breaking News (8th pay commission) 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है। नए वेतन आयोग में सैलरी में बंपर इजाफा होगा। इस दौरान कर्मचारियों के लिए कई बदलाव किए जाएंगे। परंतु, नए वेतन आयोग में सैलरी में कितना इजाफा होगा, यह अब भी एक सवाल ही है। चलिए जानते हैं-

 

महंगाई भत्ता कितना हो गया है


सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए (DA Hike updates) 58 प्रतिशत हो गया है। सरकार की ओर से हर 6 महीने में डीए को रिवाइज किया जाता है और इसके चलते ही हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) और ट्रैविल अलाउंस (travel allowance) जैसे दूसरे भत्तों में भी बढ़ौतरी होती है। कर्मचारियों की सैलरी के लिए DA भी बहुत अहम होता है।

 

इस बार 2 प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता


कर्मचारियों की सैलरी में इस बार 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो 2 प्रतिशत के इजाफे के साथ उन्हें हर महीने 360 रुपये का इजाफा होगा। यानी की देखा जाए तो कर्मचारियों  को एक साल में 4,320 रुपये मिलेंगे। वहीं, रिटायर्ड कर्मचारी (Pensioner news updates) को 9000 हजार रुपये की बेसिक पेंशन (Bsic pension) मिलती है, उन पेंशनर्स को हर महीने 180 रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगी। केलकुलेट करें तो इस हिसाब से पेंशनर्स को हर साल 2,160 रुपये का फायदा मिलेगा।

नए वेतन आयोग गठन के बाद पहली बार बढ़ेगा DA


जब से सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) की कमेटी गठित की गई है तब से कर्मचारियों के DA में पहली बार बढ़ोतरी होगी। मतलब की सरकारा ने जनवरी में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी, जो 1 जनवरी, 2026 से लागू होने माना जाएगा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि किसी भी कर्माचारी के लिए सैलरी के साथ DA बहुत अहम होता है, क्योंकि ये कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी पर पड़ने वाले महंगाई (Dearness alowance)के प्रभाव को कम करने में मददगार होता है।


क्या बेसिक सैलरी में मर्ज होगा डीए 


5वें वेतन आयोग (5th pay commission) लागू किया गया था तो उस समय में  डीए 50 प्रतिशत से ज्यादा होने पर उसे बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया गया था। हालांकि, इसे बाद में बंद भी कर दिया गया था, लेकिन, उसके बाद जब 6वें वेतन आयोग (6th pay commission) लागू होने वाला था तो उस समय में महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मिलाने की सिफारिश की गई थी और 7वें वेतन आयोग में भी इस पर सोच विचार किया गया था। हालांकि सरकार ने इसको मना कर दिया है।  

जानिए क्या होता फिटमेंट फैक्टर-


फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor kya hai) एक ऐसा मल्टीपेयर होता है,जिसका यूज सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग लागू करते समय सैलरी को तय करने के लिए किया जाता है। 8वें वेतन आयोग लेकर बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor hike updates)बढ़ाकर 2.86 किया जा सकता है। अगर ये फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा। जिन कर्मचारियों की सैलरी 50,000 रुपये है, तो नया फिटमेंट फैक्टर लगने के बाद उसकी सैलरी तकरीबन 1,43,000 रुपये तक पहुंच सकने की संभावना है।

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर 


इसके अलावा  भी आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर कई तरह के सवालात आ रहे हैं। अगर केंद्र सरकार डीए को बेसिक सैलरी में मर्ज कर देती है तो ऐसे में कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना फायदा होगा, इस बारे में भी सवाल आ रहे तो ऐसे में आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन (Calculation of DA) फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय की जाती है और कहा जा रहा है कि इस बार 8वां वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच होने की संभावना है, जिससे कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में काफी बढ़ौतरी हो सकती है। अगर बेसिक सैलरी पर फिटमेंट फैक्टर लगता है तो 18000 से बढ़कर बेसिक सैलरी 50000 रुपये तक हो सकती है, वहीं पहले महंगाई भत्ता मर्ज किया जाए और फिर फिटमेंट फैक्टर लगाया जाएगा तो सैलरी 80 हजार के आसपास हो सकती है।