8th Pay Commission : नए आंकड़े आ गए सामने, 8वां वेतन आयोग लागू होते ही वेतन में होगी 92 प्रतिशत की बढ़ौतरी
HR Breaking News - (8th Pay Commission News)। केंद्र की मोदी सरकार की अध्यक्षता में 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। अब केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। नए वेतन आयोग (New Pay Commission) को लेकर कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी आठवां वेतन आयोग कब लागू होगा? इसके तहत फिटमेंट फैक्टर कितना होगा? न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितना उछाल आएगा। आज इस खबर में कर्मचारियों को हर सवाल का जवाब मिल जाएगा। सरकार हर दस साल बाद नया पे कमीशन लागू करती है। अब तक भारत में 7 वेतन आयोग लागू हो चुके हैं। वर्तमान में कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी और अन्य भत्तों का लाभ मिल रहा है।
बता दें कि आखिरी बार साल 2014 में 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) को लागू किया गया था इसकी सिफारिशें साल 2016 में लागू हुई। नया वेतन आयोग आने के बाद फिटमेंट फैक्टर को संशोधित किया जाता है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही कर्मचारी की बेसिक सैलरी तय होती है। अब हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है कि नेशनल काउंसिल- ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने कम से कम 2.57 या उससे अधिक करने की मांग की है।
7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) तय हुआ था जिसके तहत कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी और पेंशन में 157 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे केंद्रीय कर्माचारियों का मूल वेतन 7,000 से बढ़कर 18,000 रूपये हो गया। वर्तमान में कर्मचारियों को इस वेतन का लाभ मिल रहा है।
कितना बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर -
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करने के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Updated) को संशोधित किया जाता है। उदाहरण के लिए 2.57 के फिटमेंट फैक्टर का मतलब कर्मचारियों के वेतन में 257 फीसदी की बढ़ौतरी है। ऐसा होने से कर्मचारियों की वर्तमान में बेसिक सेलरी 18,000 रुपये मंथली से बढ़कर 46,260 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। पेंशनभोगियों का वेतन 9,000 मंथली से बढ़कर 23,130 हो सकता है।
कर्मचारियों की बेसिक सेलरी में 92 फीसदी बढ़ौतरी -
केंद्रीय कर्मचारी संगठन आठवें वेतन आयोग के तहत 2.86 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि सरकार 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकती है, अगर ऐसा होता है तो इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) 18,000 से बढ़कर 34,560 हो जाएगी। जो कि 92 प्रतिशत की वृद्धि है।
कम से कम कितना होना चाहिए फिटमेंट फैक्टर?
इसके बावजूद नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी के सचिव (कर्मचारी पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि उनका मानना है कि फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) कम से कम 2.57 या उससे अधिक होना चाहिए। क्योंकि इसकी गणना करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मानदंड पुराने हो चुके हैं और मौजूदा समय बढ़ती महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों की जरूरतों को नहीं दर्शाते हैं।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
रिपोर्ट के मुताबिक 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) ने 1957 के 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन (ILC) के प्रस्ताव और बेसिक सैलरी जीवनयापन वेतन के लिए डॉ. एक्रोयड (ackroyd) के फॉर्मूले के आधार पर फिटमेंट फैक्टर को 2.57 को अपडेट किया गया था, जो केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए है और इंटरनेट जैसे आधुनिक खर्चों के लिए नहीं है। बता दें कि इस साल के आखिरी महीने में 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस हिसाब से 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) लागू हो सकता है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है।
