home page

Bihar ka Mausam: बिहार के इन जिलों में जारी रहेगी बारिश, जानिए अगले तीन दिन के मौसम का हाल

बिहार मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की कोई संभावना नहीं है। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान जस का तस रहेगा। तकरीबन पूरे बिहार में सुबह के दौरान कोहरा रहेगा। इसलिए सुबह के दौरान सतर्क रहिए। आइए जानते है मौसम के बारे में ताजा जानकारी।
 
 | 
Bihar ka Mausam: बिहार के इन जिलों में जारी रहेगी बारिश, जानिए अगले तीन दिन के मौसम का हाल

HR Breaking News (ब्यूरो) : अगले चार दिनों तक मौसम में कोई खास तब्दीली नहीं होगी। बिहार मौसम विभाग ने इसकी घोषणा की है। न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में 2-3 डिग्री का इजाफा होगा।

तकरीबन पूरे बिहार में सुबह के दौरान घना कोहरा रहा। मगर धूप निकलने के साथ ही कोहरा खत्म हो जाएगा। इसके बाद आप आराम से इधर-उधर घूम सकते हैं। अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं। शाम होते ही सर्दी का अहसास होने लगेगा।

Aaj ka Mausam : उत्तर भारत के 6 राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में लगातार 3 दिन


सुबह-सुबह दिखेगा कोहरे का असर


बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी भागों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसके लिए अलर्ट भी पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किया गया है।

धूप निकलने के बाद कोहरा छंट जाएगा और ठंड से भी राहत मिल जाएगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस तरह का मौसम 29 जनवरी तक बना रहेगा। चार दिनों तक पूरे प्रदेश में मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। पटना समेत राज्य के ज्यादातर जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है।

Aaj ka Mausam : उत्तर भारत के 6 राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में लगातार 3 दिन


बारिश की संभावना बनी हुई है


पटना समेत बिहार के कुछ जिलों के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से कंपकंपी से राहत मिली है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

सुपौल,गया और मोतिहारी के कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल रहा। पटना मौसम केंद्र अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी की उपस्थिति होने के चलते अगले दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व हिस्से में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Aaj ka Mausam : उत्तर भारत के 6 राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में लगातार 3 दिन


फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा


बिहार में नमी वाली हवा चल रही है। जिसके कारण आसमान में बादल भी दिख सकते हैं। राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। औरंगाबाद, अरवल, बांका, जमुई सहित मुंगेर, खगड़िया में मौसम सामान्य रहेगा। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा और रोहतास में बादल देखने को मिल सकते हैं।

इसके साथ ही कई जिलों में कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 25 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।