home page

गोल्ड का तो पता होगा लेकिन White Gold के बारे में कितना जानते हैं आप, पढ़िये A to Z जानकारी

सोने के बारे में तो आप सबने ही सुना होगा लेकिन क्या आप White Gold के बारे में जानते हैं? आज हम आपको White Gold  की A to Z जानकारी इस खबर के माध्यम से आप तक पंहुचाने का पूरा प्रयास करेंगे।

 | 
गोल्ड का तो पता होगा लेकिन White Gold के बारे में कितना जानते हैं आप, पढ़िये A to Z जानकारी

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। शादी-ब्याह के सीजन के दौरान सोने और चांदी की खरीदारी तेज हो जाती है। आम तौर पर शादी विवाह और निवेश के लिहाज से यलो गोल्ड की मांग ज्यादा रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में व्हाइड गोल्ड भी बिकता है। सुनने में यह बात भले ही आपको अटपटी लगे लेकिन यह सच है कि व्हाइट गोल्ड को लेकर भी दुनियाभर के बाजारों में अच्छी खासी मांग रहती है और यह यलो गोल्ड से भी महंगा होता है। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको व्हाइट गोल्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Nitin Gadkari - 10 साल पुराने वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, नितिन गडकरी ने बताया सरकार का फैसला

क्या होता है व्हाइट गोल्ड


सोने को पीली धातु कहा जाता है। ऐसे में व्हाइट गोल्ड में पैलैडियम, प्लैटिनम, चांदी या निकेल के साथ रोहडियम कोटिंग की जाती है। इस तरह के व्हाइट मेटल को सोने में मिलाने से उसका रंग सफेद रंग हो जाता है। इसमें प्लैटिनम के मिलाने से इसमें ग्रे रंग आ जाता है। वहीं रोहडियम मिलाने से यह सफेद रंग का हो जाता है। इसमें प्लैटिनम मिले होने के कारण यह रोहडियम की तुलना में ज्यादा महंगा होता है। बाजार में अधिकांश व्हाइट गोल्ड में निकेल मिलाया जाता है। व्हाइट गोल्ड और प्लैटिनम देखने में एक जैसे लगते हैं।

ये भी पढ़ें : Indian Railways Rules : बिना टिकट यात्रा करने पर रेल से नहीं उतार सकता TTE, जान लें नियम

बाजार में कौन कौन सी चीजें व्हाइट गोल्ड में हैं उपलब्ध


बाजार में व्हाइट गोल्ड की कई चीजें मिलती हैं। इनमें साधारण या फिर हीरे लगी चूड़ियां, अंगूठी, चेन, पैंडेंट, ब्रेसलेट आदि उपलब्ध है। व्हाइट गोल्ड और डायमंड की रीसेल वेल्यू यलो गोल्ड की तुलना में अधिक होती है। इसके विपरीत व्हाइट गोल्ड की चैन या अन्य आभूषण पहनने से पहली नजर में वेस्टर्न आभूषण का लुक नजर आता है।

ये भी पढ़ें : Nitin Gadkari - 10 साल पुराने वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, नितिन गडकरी ने बताया सरकार का फैसला

क्या है व्हाइट गोल्ड के फायदे

यह प्लैटिनम से ज्यादा किफायती होता है
मौजूदा समय में यह प्लैटिनम से ज्यादा लोकप्रिय है
इसमें पैलैडियम, चांदी या निकेल के साथ रोहडियम कोटिंग करने से यह पीले सोने से ज्यादा मजबूत और ड्यूरेबल (टिकाऊ) होता है। साथ ही इसपर स्क्रैच लगने की संभावना बेहद कम होती है।

ये भी पढ़ें : Indian Railways Rules : बिना टिकट यात्रा करने पर रेल से नहीं उतार सकता TTE, जान लें नियम


क्या हैं व्हाइट गोल्ड के नुकसान

समय के साथ-साथ इसका रंग और चमक फीकी पड़ जाती है। इसलिए इसकी रोहडियम प्लेटिंग को रिप्लेस किया जाता है। हालांकि इसकी प्रक्रिया बहुत ही सस्ती होती है। अधिकांश ज्वैलर्स यह फ्री में भी कर देते हैं।
इसे निकेल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इससे कई लोगों को स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
नियमित रूप से इसकी क्लीनिंग और पॉलिशिंग जरूरी होती है।

News Hub