home page

मेरी कहानी : शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी बोली बस बहुत हुआ अब किसी और के साथ करो

पति पत्नी के रिश्ते में रोमांस का होना बहुत जरूरी होता है। अगर पति पत्नी के रिश्त में प्यार नहीं हैं तो वो रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकता है। ऐसा ही कुछ इस कहानी में हैं। शादी के कुछ साल होने के बाद पत्नी पति से बोली अब और नहीं तुम किसी और के साथ करो। 

 | 
my story   : शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी बोली बस बहुत हुआ अब किसी और के साथ करो

HR Breaking News (ब्यूरो) : देव (बदला हुआ नाम) की शादी को 10 साल हो गए हैं। वो अपनी पत्नी से बेहद मोहब्बत करते हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि उनकी पत्नी के अंदर उनके लिए मोहब्बत नहीं बची है। तभी तो वो किसी और महिला के पास जाने की सलाह देती है। पढ़कर हैरान हो गए ना कि बीवी जो अपने पति की सोच में भी किसी और औरत को नहीं देख सकती, वो कैसे ये प्रस्ताव दे सकती है। चलिए देव की कहानी उनकी जुबानी जानते हैं और एक्सपर्ट की इस बारे में क्या राय है।

 

 

ये भी पढ़ें :  पुरुषों की इन आदतों से महिलाएं होती हैं इंप्रेस, करना चाहती हैं ये काम

 

 

40 साल के देव अपनी 38 साल की पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनका एक बच्चा छह साल का है जबकि दूसरा तीन साल का। वो बताते हैं कि उनकी पत्नी के साथ संबंध अच्छे हैं। वो घर में मिलकर काम करते हैं। लंच या डिनर पर हम बाहर भी जाते हैं। हम एक दूसरे के साथ अच्छे पल जी रहे हैं। लेकिन वो सेक्स नहीं करना चाहती है। जिसकी वजह से मैं परेशान हो जाता हूं। जिसे देखकर वो कहती है कि मैं किसी और लड़की के साथ इस जरूरत को पूरा कर लूं। 

देव आगे बताते हैं कि वो कहती है कि उसके अंदर सेक्स को लेकर कोई इच्छा नहीं है। बच्चे उसकी प्राथमिकता है। वो मुझसे इस पर चर्चा भी नहीं करना चाहती है। मैं उसे छोड़कर किसी और को नहीं खोजना चाहता हूं। हमारे रिश्ते में सबकुछ अच्छा है लेकिन उसका जिद्दी स्वभाव सबकुछ खराब कर रहा है। क्या उसके अंदर मेरे लिए प्यार कम होता जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं। मुझे शारीरिक जरूरत महसूस होती है।

एक्सपर्ट की राय-वैसे तो एक रिश्ते में सेक्स ही सबकुछ नहीं है।लेकिन दोस्ती और वैवाहिक रिश्ते के बीच सेक्स ही अंतर करता है। अपनी पत्नी को बताएं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। सेक्स के लिए किसी और के पास नहीं जा सकते हैं। उससे पूछे कि उसके अंदर कामेच्छा कम क्यों हो गई है। इसे ठीक करने के लिए कुछ किया जा सकता है। आप अपनी पत्नी के साथ बैठे और बिना किसी हिचकिचाहट के खुलकर इस मुद्दे पर बात करें। इसके साथ किसी थेरेपिस्ट के पास भी आप दोनों जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : 20 साल की जवान भांजी को देखकर 50 साल के मामा की बदली नियत

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।)