home page

New Rail Line : अलवर से चरखी दादरी के बीच बनेगी नई रेल लाइन, 19 स्टेशन बनेंगे, लिस्ट जारी

10 साल पुरानी मांग पर रेलवे ने वर्क करना शुरू कर दिया है। इसके लिए चल रहे सर्वे का काम भी कंप्लीट हो चुका है लेकिन कुछ ऐसे शहर भी हैं जिनका नाम सर्वे लिस्ट में नहीं आया है। चेक करें अलवर से चरखी दादरी के बीच बनने वाले स्टेशनों की लिस्ट।
 | 
New Rail Line : अलवर से चरखी दादरी के बीच बनेगी नई रेल लाइन, 19 स्टेशन बनेंगे, लिस्ट जारी

HR Breaking News : नारनौल : अलवर से चरखी दादरी तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे का कार्य हो चुका है। इसकी मांग दस वर्ष से की जाती रही है। सर्वे का खुलासा आरटीआई रिपोर्ट से हुआ है। 
इस रिपोर्ट में अलवर से चरखी दादरी के बीच 17 स्टेशन दिखाएं हैं। अगर अलवर और चरखी दादरी को जोड़ दिया जाए तो कुल 19 रेलवे स्टेशन होंगे। साथ ही कनीना और काठुवास को जंक्शन प्रस्तावित किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि रेलवे लाइन की सबसे अधिक मांग महेंद्रगढ़ एवं नारनौल की जनता ने की थी लेकिन इन दोनों स्टेशनों को सर्वे में दरकिनार कर दिया गया है।


ये खबर भी पढ़ें : Indian Railways : रेलवे ने कन्फर्म टिकट के बारे में किया बड़ा बदलाव, देखकर खुश हो जाओगे


महेंद्रगढ़ में IMT भी प्रस्तावित


नारनौल जिला मुख्यालय है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग चंडीगढ़ जाते हैं। महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय है जहां देश-विदेश के विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते हैं। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में आईएमटी भी प्रस्तावित है। इसके बाद भी दोनों केंद्रों को सर्वे में शामिल नहीं किया गया है। उ
ल्लेखनीय है कि 2011-12 में तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी अलवर से चरखी दादरी वाया नारनौल, महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन सर्वे की घोषणा की थी। उसके बाद से रेलवे लाइन का सर्वे नहीं किया जा रहा था। यह घोषणा अखबारों की सुर्खियां बनती रहीं। जिलेवासियों ने रेलमंत्री, प्रधानमंत्री के नाम अनेक ज्ञापन भी सौंपे। उसके बाद उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के सहायक इंजीनियर (नि.) योजना की ओर से 2021-22 में इसकी सर्वे करवाई गई। इस सर्वे में नारनौल एवं महेंद्रगढ़ को इसमें शामिल नहीं किया गया जबकि रेलमंत्री की घोषणा वाया महेंद्रगढ़ एवं नारनौल की थी। बावजूद इसके दोनों केंद्रों को दरकिनार कर सर्वे किया गया है।


ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा के इन शहरों को मिलेगी नई रेलवे लाइन की सौगात,जल्द सच होगा सपना


कनीना और काठुवास बनाए Junction


सर्वे रिपोर्ट में कुल 19 स्टेशन दिखाए गए हैं जिनमें कनीना एवं काठुवास को जंक्शन दिखाया गया है। इसके अलावा चरखी दादरी भी जंक्शन बनेगा जबकि अलवर पहले से ही जंक्शन है। सर्वे में रेलवे लाइन अलवर से शुरू होकर जिंदौली, ततारपुर, रनोथ, उल्हेरी, जाट बहरोड़, नीमराना, साजनपुर नयागांव, मांढन, काठुवास, नांगल जमालपुर, गोमला, रामबास, कनीना खास, बाघोत, चिड़िया, मौरी, रामनगर तथा चरखी दादरी तक दिखाई गई है।


सर्वे रिपोर्ट में नारनौल और महेंद्रगढ़ का नाम नहीं


दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्य निखिल खुराणा ने मई 2022 में आरटीआई लगाई थी। उसमें सर्वे का पता लगा है। सर्वे रिपोर्ट में महेंद्रगढ़ और नारनौल को भी शामिल करना चाहिए था। नारनौल जिला मुख्यालय है और महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यहां आईएमटी प्रस्तावित है और पर्यटन केंद्र भी है। दोनों केंद्रों को शामिल करने के लिए आज स्टेशन अधीक्षक को प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, उत्तर पश्चिम रेलवे अधिकारियों के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।- रामनिवास पाटोदा, प्रधान, दैनिक रेलयात्री महासंघ।