Success Story : ये है UP की पहली महिला बस ड्राइवर, जानिये कैसे हुई भर्ती
वैसे तो आपने बहुत-सी सफल महिलाओं के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको UP की पहली महिला बस ड्राइवर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं पति की मौत के बाद खुद अपनी तकदीर लिखने वाली इस महिला के बारे में-

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के खरदौरी गांव की प्रियंका शर्मा ने अपने हौसले और जुनून के बल पर आत्मनिर्भर बनकर दिखाया है। प्रियंका बिहार के गरीब तबके से आने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। पति की मौत के बाद जब एक औरत का अस्तित्व खत्म समझा जाता है, ऐसे वक्त में प्रियंका ने अपनी तकदीर खुद लिखने का फैसला किया और सफलता पाकर समाज के पुरुषवादी मानसिकता को करारा जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें : भारत का सबसे बड़ा नोट 2 हजार का नहीं, इससे पहले RBI छाप चुका है इतने हजार का नोट
कौशांबी बस डिपो में पहली महिला सरकारी बस चालक बनी
उत्तर प्रदेश रोडवेज में गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो में पहली महिला सरकारी बस चालक के रूप में ख्याति अर्जित करने वाली प्रियंका दो बच्चों की मां भी है। प्रियंका की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय भीखनपुर व मध्य विद्यालय मेढ़ियानाथ में हुई। वर्ष 2002 में उसकी शादी भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव के राजीव शर्मा से हुई थी। राजीव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। प्रियंका भी पति के साथ रहती थी। फिर दो बच्चे हुए। पति को शराब की लत थी, जिसके कारण उनकी दोनों किडनी खराब हो गई। वर्ष 2016 में राजीव की मौत के बाद प्रियंका पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
ये भी पढ़ें : Bank News : इन तीन बैंक ग्राहकों का कभी नहीं डूबेगा पैसा, RBI को है सबसे ज्यादा भरोसा
ट्रक हेल्पर और चालक का भी काम किया
इस मुश्किल समय में जब प्रियंका को आर्थिक सहायता की जरूरत थी तो उन्हें ससुराल की जमीन भी नसीब नहीं हुई। फिर भी उन्होंने हालातों के सामने घुटने नहीं टेके और अपने दोनों बेटे आनंद राज और निपुण राज के भविष्य संवारने के लिए दिल्ली में ही चाय की दुकान खोल ली। कुछ दिनों बाद उन्हें ट्रक में बतौर हेल्पर का काम मिला, तो वह एक बार भी नहीं झिझकी। लगभग दो वर्ष कड़ी मेहनत के बाद सितंबर 2022 में हेल्पर से ट्रक चालक बन गई।
ये भी पढ़ें : भारत का सबसे बड़ा नोट 2 हजार का नहीं, इससे पहले RBI छाप चुका है इतने हजार का नोट
घरवालों ने ट्रक चालक की नौकरी का विरोध किया
प्रियंका की मां वीणा देवी ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली की बेटी ट्रक चालक बन गई है, तो परिवार के सभी सदस्यों ने विरोध किया। प्रियंका पर काम छोड़ने का दबाव बनाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। प्रियंका ने अपने दोनों बच्चों का भागलपुर के एक निजी स्कूल में एडमिशन करवाया। दोनों बेटे भागलपुर में हॉस्टल में रहते हैं। प्रियंका ने इसके बाद भी अपनी मेहनत जारी रखी।
ये भी पढ़ें : Bank News : इन तीन बैंक ग्राहकों का कभी नहीं डूबेगा पैसा, RBI को है सबसे ज्यादा भरोसा
बचपन में सहेलियों को पार करवाती थी नदी
ठीक दो वर्ष पूर्व साल 2020 में यूपी रोडवेज में बस चालक की बहाली निकली थी, जिसमें प्रियंका ने बाजी मार ली। ट्रेनिंग पूरा करने के बाद वर्तमान में प्रियंका गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो से मेरठ, बरेली, ऋषिकेश, देहरादून सहित अन्य शहरों में बस चलाकर जाती है। प्रियंका की बचपन की सहेली खुशबू, कंचन व पूजा ने बताया कि प्रियंका बचपन से ही जुझारू रही है। मेढ़ियानाथ स्कूल जाने के क्रम में रास्ते में विलासी नदी पड़ती है। प्रियंका बारिश के दिनों में नदी में अपनी सहेलियों को हिम्मत देकर नदी पार कराती थी।
ये भी पढ़ें : भारत का सबसे बड़ा नोट 2 हजार का नहीं, इससे पहले RBI छाप चुका है इतने हजार का नोट
ननिहाल में छुट्टिया बिता रहे प्रियंका के बच्चे
प्रियंका की मां ने बताया कि उन्हें प्रियंका समेत तीन बच्चे हैं। पुत्र रेलवे में सासाराम में पदस्थापित है। वहीं, दूसरा पुत्र नीलकमल शर्मा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है। स्कूल में ठंड की छुट्टी है, तो प्रियंका के दोनों बेटे ननिहाल खरदौरी में ही है। बड़ा बेटा आनंद राज (12 वर्ष) चौथी कक्षा एवं छोटा पुत्र निपुण राज (10 वर्ष) तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता है। ज्ञात हो कि इसी प्रखंड की कुमरखाल की रहनेवाली प्रीति कुमारी बिहार की पहली रेल चालक बनी है। प्रीति की शादी गोड्डा जिले में हुई है।