home page

Vastu Tips : कंगाली को न्यौता देती है ये 9 चीजें, आज ही कर दें घर से बाहर

घर में कुछ चीजें सही तरीके से न रखी हों तो ये घर के वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। इसके साथ ही कई बार टूटी हुई चीजें भी आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। अगर आपके घर में भी ऐसी कई चीजें हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना ही अच्छा है।

 | 
Vastu Tips : कंगाली को न्यौता देती है ये 9 चीजें, आज ही कर दें घर से बाहर

HR Breaking News (ब्यूरो)। घर में रखी हुई हर एक वस्तु आपके जीवन में बदलाव ला सकती है। इसलिए किसी भी चीज को करीने से रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी आपको सभी चीजों को सही स्थान और सही दिशा में रखने की सलाह दी जाती है।

ऐसा माना जाता है कि यदि घर में कुछ चीजें सही तरीके से न रखी हों तो ये घर के वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। इसके साथ ही कई बार टूटी हुई चीजें भी आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। अगर आपके घर में भी ऐसी कई चीजें हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना ही अच्छा है। 

ये भी पढ़ें : सीनियर सिटीजंस को लेकर रेलेवे ने किए बड़े बदलाव, जानें नया प्लान


टूटा हुआ फर्नीचर


अगर आपके घर में कोई पुराना फर्नीचर रखा है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि टूटा हुआ फर्नीचर घर में नकारात्मकता लाता है और घर में सुख समृद्धि में होने वाली कमी का कारण बन सकता है। घर में टूटा हुआ फर्नीचर आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है।

खराब घड़ी


खराब घड़ी हमेशा घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारक बनती है। ऐसा माना जाता है कि बंद घड़ी खराब समय को दिखाती है। अगर आपके घर में भी खराब या बंद घड़ी है तो उसे ठीक कराएं या घर से हटा दें। 


नटराज की मूर्ति


घर में भगवान की मूर्तियां सुख समृद्धि और धन का कारक बनती हैं। लेकिन यदि आपके घर में नटराज की मूर्ति है तो उसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए। दरअसल यह भगवान् शिव का क्रोध वाला रूप होता है जो आपके घर में लड़ाई झगड़े का कारण भी बन सकता है। 


टूटे हुए बर्तन

घर में रखे बर्तन भी आपके लिए कभी -कभी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकते हैं। दरअसल वास्तु की मानें तो आपको घर में टूटे हुए बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपके घर में ऐसे कोई भी बर्तन हैं तो उन्हें तुरंत घर से हटा दें। 

डूबता हुआ जहाज

कई लोग अपने घर की दीवारों पर अलग तरह की पेंटिंग लगाते हैं जिससे दीवारों की खूबसूरती बनी रहे। लेकिन कभी भी घर में डूबते हुए जहाज की तस्वीर न लगाएं। दरअसल इस तरह की तस्वीर आपके करियर को पतन में लाने के संकेत देती है। 

ये भी पढ़ें : बैंक एजेंट अब कर्जदारों पर नहीं डाल पाएंगे दबाव, RBI ने किया ऐलान


हिंसक जानवरों की तस्वीर


कभी भी घर में आपको हिंसक जानवरों की तस्वीरें न लगाएं। ऐसी तस्वीरें घर के लोगों के बीच झगड़े का कारण बन सकती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत देती हैं। 

टूटा हुआ कांच का सामान


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी टूटा हुआ कांच या कांच का कोई भी टूटा सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा सामान नकारात्मकता को आकर्षित करता है और घर में धन की कमी का कारक बनता है। 

ताजमहल


वैसे तो ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है लेकिन हकीकत में यह एक रानी का मकबरा है। इसलिए कभी भी प्यार की निशानी के रूप में ताजमहल नहीं रखना चाहिए। 

ये भी पढ़ें : मार्केट में दस्तक देने वाला है Nokia का 200MP कैमरे वाला धाकड़ स्मार्टफोन

कांटेदार पौधे


ऐसा माना जाता है कि घर में पेड़ पौधे लगाना बेहद शुभ होता है। लेकिन घर में पौधे लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। भूलकर भी आपको घर में कांटे वाले पौधे नहीं रखने चाहिए। यदि आपके घर में ऐसे पौधे हैं तो उन्हें तुरंत निकाल दें।