Uttar Pradesh में बनेगी 65 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन, 62 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
New Railway Line in UP : उत्तर प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अब एक के बाद एक नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। हाल ही में सरकार ने प्रदेश में 65 किलोमीटर लंबी ने नई रेलवे लाइन बिछाने का ऐलान किया है। इस रेलवे लाइन के बनने से लाखों लोगों का सफर आसान होगा और इसके साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस रूट पर नई रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा।
HR Breaking News - (UP new railway line)। उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। मजबूत रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में दुनिया का नंबर वन राज्य बन गया है। अब रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 65 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाने (UP new railway line update) की योजना बनाई जा रही है। यह नई रेलवे लाइन प्रदेश के लाखों लोगों का सफर आसान बनाएगी।
बनाई जाएगी 65 किलोमीटर नई रेलवे लाइन -
बता दें कि लखनऊ और बहराइच के बीच नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी। यह रेलवे लाइन जरवल रोड से 65 किलोमीटर ब्राडगेज लाइन बिछाई जाएगी। डीपीआर(DPR New Railway Line) को मंजूरी मिलने के बाद नई रेलवे लाइन के रूट पर पड़ने वाले 62 गांव में जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परियोजना को धरातल पर उतरने के लिए 530 करोड रुपए खर्च होंगे।
नई रेलवे लाइन पर बनेंगे तीन रेलवे स्टेशन -
65 किलोमीटर नई रेलवे लाइन पर तीन रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा और एक हाल्ट भी बनाया जाएगा नई रेलवे लाइन के निर्माण के बाद कम खर्चे में बहराइच ही नहीं बल्कि सरस्वती पालमपुर नेपाल के लोग भी राजधानी की यात्रा कर पाएंगे।
बहराइच जरवल रोड नई रेलवे लाइन परियोजना को अब नई गति मिल चुकी है। इसके पूरा होने पर पूरी उत्तर प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। आम लोगों का सफर तेज और आसान हो जाएगा। लाखों यात्री अपनी गंतव्य तक सही समय पर पहुंच पाएंगे।
इन गांवों से खरीदी जाएगी जमीन -
रेल लाइन बिछाने के लिए कैसरगंज तहसील के टेंड़वा महंत, हैबतपुर, पंदूर, घासीपुर, दतौली, खपुरवा, टेंडवा अल्पीमिश्र समेत 18 गांव व बहराइच तहसील के अमीनपुर नगरौर, नगरौर, मसीहाबाद, गोकुलपुर, गुदुआपुर समेत 24 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित (Land acquired) की जाएगी। इसको लेकर अधिगृहीत अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट ने कवायद भी शुरू कर दी है। 2027 तक इसके चालू होने की उम्मीद है।
रेलवे विभाग की ओर से डेढ़ वर्ष पहले नई रेलवे लाइन (New Railway Line) निर्माण के लिए सर्वे करवाया गया था। DPR के मुताबिक, इस नई रेल लाइन पर जनरल कस्बा, केसरगंज, फखरपुर रेलवे स्टेशन और परसेंडी शुगर मिल पर एक हॉल्ट बनाया जाएगा।
जबलपुर बहराइच के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने को केसरगंज में बहराइच तहसीलों के 62 गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इन गांवों को रेलवे की कनेक्टिविटी मिलने से विकास गति को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। एक्सपर्ट का कहना है की रेलवे लाइन के आसपास लगने वाली जमीन के रेट आसमान छूने लगेंगे।
