home page

Uttar Pradesh में बनेगा 91 किमी लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे, 76 गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी

New Expressway in UP -  उत्तर प्रदेश रोड नेटवर्क को और बढ़ाने के लिए सरकार तेजी से कम कर रही है। प्रदेश में कई नए एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम चल रहा है। इस बीच यूपी वालों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में 91 किलोमीटर लंबा एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 6 जिलों की 76 गांवों से होकर गुजरेगा।

 | 
Uttar Pradesh में बनेगा 91 किमी लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे, 76 गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी 

HR Breaking News - (New Expressway)। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के विकास की गति को रफ्तार देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। सरकार द्वारा लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे और हाईवे के निर्माण से आज उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अब सरकार ने एक और नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है।


6 जिलों के 76 गांव से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे - 


नए एक्सप्रेसवे (new expressways) की कुल लंबाई 91 किलोमीटर होगी। यह 6 जिलों के 76 गांव से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर लगभग 7600 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) के रूप में विकसित किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को सौंप गई है। 


भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू


बता दें की एक्सप्रेसवे का रूट (New Expressway Route) इटावा जिले के कुड़रैल गांव से शुरू होकर हरदोई जिले के कौसियापुर गांव तक जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे को चार प्रमुख एक्सप्रेसवे और हाईवे के साथ कनेक्ट किया जाएगा। जिसमें आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway), गंगा एक्सप्रेसवे, कानपुर आगरा ग्रीनफील्ड हाईवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे शामिल है। इसमें प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्से में सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा। फर्रुखाबाद जैसे इलाकों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। 

किसानों ने जताई चिंता - 


नए एक्सप्रेसवे (New Expressways in UP) के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहिण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ गांव में भूमि जांच पूरी की जा चुकी है। किसानों की ओर से मुआवजे को लेकर कुछ चिंताएं भी जताई गई हैं। अलग-अलग जिलों में सर्किल रेट के अंतर होने की वजह से किसान एक समान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) के चालू होने से यात्रा आसान और तेज होगी। इसके साथ ही समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। इतना ही नहीं बेहतर औद्योगिक और आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होगा। इस नए एक्सप्रेसवे के आसपास लगते क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और जमीन की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। 

इतने महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा नया एक्सप्रेसवे - 


यह परियोजना उत्तर प्रदेश को एक बेहतर सड़क नेटवर्क देने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल मानी जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 30-36 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। UPEIDA इस प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहा है और जल्द ही निर्माण संबंधी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होने की उम्मीद है। यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई और आसपास के जिलों के लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।