UP में बनेगा नया बस अड्डा, जानें किस जिले को होगा लाभ
Bus stand in UP : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक नया बस अड्डा बनायया जाएगा। ये बस अड्डा यूपी (UP News) के नए जिलें में बसाया जाएगा। इस बस अड्डे के बनने की वजह से यातायात व्यवस्था काफी ज्यादा सुगम हो जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी में बनने वाली इस बस अड्डे के बारे में बताने जा रहे हैं।
HR Breaking News (Bus stand in UP) उत्तर प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योगी सरकार नए नए कदम उठा रही है। लोगों को सही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सरकार (UP New Bus stand) ने एक नया बस अड्डा बनाने की तैयारी कर ली है। इसकी वजह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी में बनने वाले इस नए बस अड्डे के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर को मिली नई सौगात
मेरठ के भैसाली बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है। मेरठ साउथ और पल्हेड़ा में नए बस अड्डों का मानचित्र तैयार किया गया है। इस मानचित्र (Bhaisali Bus Stand) को मुख्यालय भेजा गया है। पल्हैड़ा से उत्तर की ओर और मेरठ साउथ से दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की ओर बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल भैसाली बस अड्डे पर जाम की स्थिति रहती है, नए अड्डों से शहर को जाम से निजात मिलेगी।
अधिकारियों ने दी जानकारी-
भैसाली बस अड्डे को शहर के बाहर शिफ्ट करने की कार्य शुरू किया जा रहा है। शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में बस अड्डे को शिफ्ट करने की कार्रवाई को लेकर बैठक की जा रही है। बैठक में कमिश्नर और रोडवेज के अधिकारियों (Bhaisali Bus Stand News) ने भी भाग लिया है। बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया मेरठ साऊथ और पल्हेड़ा में नए बस अड्डों का मानचित्र तैयार कर लिया है।
इन शहरों को होगा लाभ
इसके अनुमोदन के लिए मुख्यालय भेजा गया है। दोनों स्थानों पर डेढ़ - डेढ़ हेक्टेयर भूमि पर बस अड्डे निर्मित किए जाने की तैयारी हो रही है। पल्हैड़ा से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून (Bhaisali Bus Stand Route) के लिए बसों का संचालन होगा। साथ ही में मेरठ साऊथ में दिल्ली, गाजिायबाद, नोएड़ा, अजमेर , हरियाणा के लिए बसें चलने वाली है। वहीं कुछ बसें दोनों अड्डों से होकर गुजरने वाली है।
बस अड्डों के निर्माण को मिली मंजूरी
फिलहाल भैसाली बस अड्डे से आठ सौ से एक हजार बसों का आना जाना होता है। इसमें मेरठ और भैसाली डिपो के अलावा दूसरे जनपदों से आने वाली बसों (New Bus stand in UP) को भी शामिल किया गया है। बसों की लगातार आवाजाही की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। मानचित्र का अनुमोदन होते ही बस अड्डों के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
