home page

Gold Rates : सोने के भाव में आया बंपर उछाल, एक्सपर्ट ने बताई तेजी की वजह

Gold Rates : पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद बीते हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। अब एक बार फिर सोने की कीमतें रफ्तार पकड़ रही है। आज 5 मार्च को भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। अगर आप भी आज सोना (Sone Ke Rate)  खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं। 
 | 
Gold Rates : सोने के भाव में आया बंपर उछाल, एक्सपर्ट ने बताई तेजी की वजह

HR Breaking News (Gold Rates) सोने की कीमतों में उतार-चढा़व के बाद अब लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज 5 मार्च को सोने की कीमतों में बंपर उछाल आया है। अब इस साल लगातार तेजी के चलते सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है। अब हाल ही में एक्सपर्ट ने सोने की कीमतों (Gold Rates  Updates) को लेकर तेजी के कारण बताए हैं। आइए खबर में जानते हैं कि किन कारणों से सोने की कीमतों में तेजी आ रही है।

 

 

कितने में मिल रहा 24,22 कैरेट


बता दें कि देशभर में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड का भाव (22 carat gold price) 1018 रुपये चढ़कर 162543 रुपये पर आ गया है और चांदी की कीमतें 1890 रुपये प्रति किलोग्राम से कम होकर 259500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इसके साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों  में तेजी देखी गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस साल तक सोने का भाव (Gold price in international market) तकरीबन 20 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। सोना पारंपरिक रूप से सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता है।

 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव की बात करें तो कॉमेक्स (Comex Gold Rate)  पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की स्पॉट कीमत में लगभग 1 प्रतिशत का उछाल आया है, जिसके बाद कीमतें 5,186.10 डॉलर प्रति औंस तक आ गई है। वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है और यह करीब 1.94 प्रतिशत बढ़कर 84.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

 

एक्सपर्ट ने कही ये बात 


एक्सपर्ट का कहना है कि कमोडिटी बाजार में आगे उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती (strength in US dollar) देखी जा रही है और अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता पहले से अधिक हो गई है। ऐसे हालात में इन्वेस्टर्स सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की तरफ रूख ले रहे हैं। इसके साथ ही बीते ट्रेडिंग सेशन में MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट (MCX Gold April Futures Contract) 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ ही 1,61,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं MCX सिल्वर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तकरीबन स्थिर रहते हुए 2,65,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।
 

 

 

कब तक जारी रहेगा सोने में उतार-चढ़ाव 


रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ दिनों में बढ़े जियोपॉलिटिकल तनाव से सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में तेजी आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि वित्तीय परिस्थितियों के सामान्य होने और अमेरिकी डॉलर के ऊंचे स्तर से थोड़ा नीचे आने के चलते भी सोने की कीमतों में तेजी आई है। उनका कहना है कि मौजूदा संकट लंबी अवधि में सोने की कीमतों को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि अभी तो वॉर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, इस    वजह से सोने की कीमतों में आगे उतार-चढ़ाव जारी हर सकता है, यह  उतार-चढ़ाव तक तक जारी रहेगा, जब तक संकेत न मिल जाए कि तनाव अपने चरम स्तर पर पहुंच चुका है।

आगामी समय में क्या रहेगी सोने की चाल


पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के एक्सपर्ट के अनुसार इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices)  में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उनके अनुसार आगामी समय में सोने को 5,080 डॉलर और 5,034 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर सपोर्ट मिलने की संभावना है। वहीं, 5,220 डॉलर और 5,280 डॉलर के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिलने के आसार है। वहीं, आज के सेशन में चांदी की कीमतों में 80.80 डॉलर और 76.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर पर सपोर्ट रह सकता है। वहीं, दूसरी ओर 86.40 डॉलर और 90.00 डॉलर के स्तर पर चांदी को रेजिस्टेंस मिलने की संभावना है।