UP के बाद बिहार के लोगों का 19 साल बाद सपना होगा पूरा, इस जिले में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, नई रेल लाइन मंजूर
Railway News : जहां एक योगी सरकार राज्यवासियों के लिए तरह तरह के फैसले लेती है। वहीं अब बिहार सरकार ने भी लोगों का 19 साल पुराना सपना पूरा कर दिया है। ऐसे में अब इस जिले में पहली बार ट्रेन (Train Facilities in Bihar) पहुंचने वाली है। यहां पर रेल लाइन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Train in Bihar) यूपी के बाद बिहार सरकार ने लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब बिहार के इस जिले में ट्रेन की सुविधा पहुंचने वाली है। ट्रेन पहुंचने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। ट्रेन (Train in bihar) के बनने के कारण आम लोगों के लिए यातायात करने में काफी ज्यादा आसानी रहने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
बिहार में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे बनाने के बाद अब सरकार रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने में लग गई है। दरअसल, सरकार अब बिहार के उन जिलों में नई रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी कर रही है जहां पर पहले अभी तक ट्रेन नहीं पहुंचती है। मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) और शिवहर (Motihari and Shivhar new railway line) के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यहां पर जल्द ही रेलवे लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने वाला है।
इससे पूर्व रेलवे इस प्रोजेक्ट का जिओ टेक्निकल सर्वे करवाएगा। बता दें कि इस सर्वे में भूमि अधिग्रहण, स्टेशन-हॉल्ट, यार्ड, अंडरपास, आरओबी के साथ पुल-पुलिया का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि इसकी पूरी DPR तैयार की जा सके।
अगर यह सभी प्रक्रिया समय पर पूरी होती है तो जल्द ही शिवहर जिले में रेलवे लाइन (new railway line) बिछने का काम शुरू हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस जिले में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन रफ्तार भरती नजर आएगी।
कहां कितनी लंबी बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन
नए रेलवे रूट (new railway routes) पर जिओ टेक्निकल सर्वे करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने दिल्ली की एक एजेंसी को चिन्हित किया है। इस रेल प्रोजेक्ट को साल 2006-2007 में केंद्र सरकार ने रेल मंत्रालय के प्रस्ताव पर मंजूरी दी थी। इसके साथ ही इस रूट से शिवहर और सीतामढ़ी रेल लाइन को कनेक्ट करने की बात हुई थी।
यानी यह प्रोजेक्ट बापूधाम-शिवहर-सीतामढ़ी नई रेल लाइन है। यह रेलवे लाइन अब 70 किलोमीटर बिछाई जाएगी। मौजूदा समय में दिल्ली की कंपनी बापूधाम मोतिहारी से शिवहर (Motihari to Shivhar Railway Line News)की 51 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर जिओ टेक्निकल सर्वे करेगी। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के सचिव मंटू कुमार ने रिपोर्ट जारी की है। इस रूट पर सर्वे करने के लिए 41 लाख रुपये की लागत आएगी।
शिवहर में अभी नहीं है कोई भी रेल लाइन
बापूधाम मोतिहारी-शिवहर नई रेल लाइन प्रोजेक्ट (UP New Rail Line Project) से उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर (मीनापुर-सिवाईपट्टी), शिवहर एवं सीतामढ़ी जिले की 10 लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इन जिलों के लोग कम समय में अपना सफर कर पाएंगे। शिवहर जिले में रेलवे लाइन पहली बार बिछने जा रही है। आजादी के बाद से यहां अभी तक कोई रेलवे लाइन और स्टेशन नहीं है।
जिला भू-अर्जन विभाग ने बापूधाम मोतिहारी-शिवहर-सीतामढ़ी नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के काम को तेज कर दिया है। भूमि सर्वे के मुताबिक इस रेलखंड पर 13 पुल और 62 पुलिया तैयार किए जाएंगे। 30 रेलवे समपार फाटक भी बनाया जाएगा। हालांकि, रेलवे लाइन (UP Railway Line) की लंबाई के अनुसार इनकी संख्या में बदलाव किया जा सकता है।
19 साल बाद पहली बार यहां दौड़ेगी ट्रेन
यहां पर रेलवे लाइन बिछाने के लिए पहली बार साल 2006-07 के रेल बजट में रखा गया था। तब इसकी लागत 221 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 926.09 करोड़ रुपये हो गई है। करीब दो दशक लंबे इंतजार के बाद अब इस क्षेत्र के लोगों को ट्रेन से सीधी यात्रा का अवसर मिलेगा। इससे न सिर्फ आवाजाही की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि इलाके का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा।
