Delhi NCR में बनेगा एक और एलिवेटेड रोड, रूट भी हुआ फाइनल
elevated road : दिल्ली एनसीआर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड़ (elevated road in Delhi) के बनने की वजह से शहरों की प्रगति को नई रफ्तार मिल जाएगी। इसके लिए सरकार ने रूट भी फाइनल कर लिया है। खबर के माध्यम से जानिये इस एलिवेटेड रोड के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (elevated road in Delhi NCR) दिल्ली एनसीआर में अब सरकार एक और नया एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी हो रही है। ऐसे में यहां पर यातायात व्यव्सथा काफी ज्यादा सुगम हो जाएगी और रोजगार (Delhi NCR News) के भी नए नए मौके मिलेंगे। बता दें कि सरकार ने इसे लिए रूट भी फाइनल कर लिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली एनसीआर में बनने वाले इस एलिवेटेड रोड के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
एक और एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी
नोएडा शहर में एक और एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसको चिल्ला एलिवेटेड के उतरने वाले रैंप के आगे से सेक्टर-94 गोलचक्कर तक बनाने का फैसला लिया गया है। ये एलिवेटेड रोड़ (elevated road Update) लगभग दो किलोमीटर लंबा रहने वाला है। फिल्म सिटी मार्ग का जाम खत्म करने के लिए 5.96 किलोमीटर लंबा चिल्ला एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी हो रही है।
नोएडा प्राधिकरण ने लिया एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला
ये रोड़ दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से बनाया जा रहा है। ये मयूर विहार फ्लाईओवर को कनेक्ट कर देगा। नोएडा में ये महामाया फ्लाईओवर के पास उतारा जाएगा। इसके बाद ग्रेटर नोएडा की ओर जाने के लिए लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर उतरेगा। इस स्थिति में लोगों को जाम में नहीं फंसन पड़ेगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने नया एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला ले लिया है। ये एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड के उतरने वाले रैंप के आगे से सेक्टर-94 गोलचक्कर (elevated road) तक बनाने की तैयारी की जा रही है।
छह लेन के एक्सप्रेसवे प्रस्ताव को मिली मंजूरी
इसके आगे नोएडा को यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए पहले से ही सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाना प्रस्तावित है। ये लगभग 31 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। ठीक इस तरह दिल्ली (Delhi News) से सीधे ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे तक एलिवेटेड रोड से बिना रुके वाहन चालक पहुंच सकते हैं। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना भी इसकी वजह से काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।
एलिवेटेड रोड निकाल पाना होगा मुश्किल
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि चिल्ला एलिवेटेड रोड जहां से उतरेगा, वहां पर से सेक्टर-94 तक एक और एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। सरकार द्वारा इसका सर्वे भी करवा लिया गया है। इसके बीच में लगभग 17 मीटर ऊंचाई तक मजेंटा लाइन मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक गुजर रहा है। इसके चार मीटर ऊपर से ही एलिवेटेड रोड (elevated road news) निकाल पाना काफी ज्यादा मुश्किल सा लग रहा है। जिस एलिवेटेड रोड को बनाने की योजना का सर्वे हुआ है, उसकी ऊंचाई 22 मीटर के करीब रहने वाली है। ये एलिवेटेड रोड सेक्टर-94 गोलचक्कर (elevated road Update) के पास मिला दिया जाएगा। फिलहाल शहर में दो एलिवेटेड रोड पर वाहन चल रहे हैं।
सिंथेटिक ट्रैक का होगा निर्माण
इसके अलावा सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के चारों ओर दीवार के साथ बने कच्चे रास्ते को सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कर दिया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण के द्वारा तैयारी भी शुरू हो गई है। स्टेडियम के साथ लगे रामलीला मैदान (elevated road in Delhi NCR) में पहले से ही एक सिंथेटिक ट्रैक प्राधिकरण बनवा रहा है। फिलहाल इस कच्चे ट्रैक पर लोग टहलते और दौड़ते हैं। लगभग 2.5 किलोमीटर के इस ट्रैक को सिंथेटिक ट्रैक में बदलने में चार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत अनुमानित है।
प्राधिकरण के द्वारा शुरू हुआ परीक्षण
इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने के बाद प्राधिकरण के द्वारा परीक्षण शुरू करवा दिया गया है। इसके बाद टेंडर जारी किया जाएगा। लोगों को टहलने और दौड़ने में घुटनों पर जोर न पड़े इसकी वजह से सहूलियत प्रदान (Delhi news) करने के लिए प्राधिकरण ने अब तक इस ट्रैक को कच्चा रखा हुआ है। इस वजह से यहां पर सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और दौड़ने के लिए आ जाते हैं।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने वाला है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया है कि परियोजना (Railway Project) का प्रस्ताव तैयार हो गया है। अब जल्द टेंडर जारी कर दिया जाएगा। रामलीला मैदान परिसर में पहले ही सिंथेटिक ट्रैक बनवाया जा रहा है। यह एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में यहां पर लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
