home page

Delhi की इन कच्ची कॉलोनियों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सरकार ने डिवेलपमेंट फंड में की इतनी बढ़ौतरी

Delhi News : सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए एक अहम फैसला किया है। हाल ही में सरकार ने डिवेलपमेंट फंड में इजाफा किया है। अब इस फंड के जारी होने के बाद कच्ची  कॉलोनियों (unauthorized colonies)  में बुनियादी सुविधाओं का फायदा मिले सकेगा। सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि इन कॉलोनियों के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 | 
Delhi की इन कच्ची कॉलोनियों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सरकार ने डिवेलपमेंट फंड में की इतनी बढ़ौतरी

HR Breaking News - (Delhi News)।  दिल्ली सरकार ने अब कच्ची  कॉलोनियों के निवासियों को बेहतर बुनियादी सेवाएं देने के लिए राजधानी (Delhi News)  के विकास और बढ़ी जनसंख्या का ध्यान रखते हुए डिवेलपमेंट फंड में बढ़ौतरी को लेकर अनाउंसमेंट किया है। आइए खबर में जानते हैं कि यहां पर सरकार क्यों बुनियादी सुविधाओ को बढ़ाने पर जोर दे रही है और डिवेलपमेंट फंड में कितना इजाफा करने वाली है। 


पहले कितना था प्रस्तावित बजट में फंड 


सबसे पहले तो आप यह जान लें कि सरकार की ओर से पहले प्रस्तावित बजट (Delhi government's proposed budget) में 500 करोड़ रुपये का प्रोविजन तय किया था, जिसमें अब 129 करोड़ रुपये का इजाफा कर दिया गया है। अब इन कॉलोनियों में विकास को नई रफ्तार देने के लिए कुल 629 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से कच्ची  कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं के लिए फाइनेंशियल ईचयर में डिवेलपमेंट फंड में 25 प्रतिशत बढ़ौतरी को लेकर निर्णय लिया है।

कुल इतनी योजनाओं की मिली मंजूरी 


सरकार के अनुसार कच्ची कॉलोनियों में विकास (Development in unauthorized colonies) को रफ्तार देने के लिए अब कुल 272 छोटी-बड़ी योजनाओं को हरी झंडी दिखा दी गई है, जिसमे से अब तक 43 कॉलोनियों में 47 योजनाओं का काम पूरा हो गया है। वहीं, 229 योजनाओं पर अभी कार्य चल रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग और डीएस आईआईडीसी (DS IIDC) के माध्यम से यह काम करवाए जा रहे हैं, जिनमे से ज्यादातर कार्य  पानी सप्लाई, स्ट्रीट लाइट्स, सड़क, सीवेजऔर कॉलोनियों से जल निकासी आदि चीजों से जुड़े हुए हैं।

कच्ची  कॉलोनियों में हो रहे ये विकास कार्य 

अधिकारियों का कहना है कि कच्ची कॉलोनियों में बुनियादी जरूरतों (Basic needs in unauthorized colonies) पर गौर करते हुए दिल्ली सरकार की ओर से अलग से 500 करोड़ रुपये का प्रोविजन किया था। किंतु बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इसमें 129 करोड़ रुपये का और इजाफा किया गया है। इसके साथ ही कच्ची  कॉलोनियों में शिक्षा, जल बोर्ड, शहरी विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी के साथ ही दूसरे विभागों के भी विकास के काम किए जा रहे हैं। 


दिल्ली में कुल इतनी है कच्ची कॉलोनियां 


अगर देखें तो राजधानी दिल्ली में कुल 1731 से ज्यादा कच्ची कॉलोनियां  (Unauthorized colonies in Delhi) हैं। इन कॉलोनियों में दिल्ली की 40-45 लाख की आबादी रहती है। इन कॉलोनियों में कई ऐसी कच्ची कॉलोनियों है, जिसमे जयादा परेशानियां रहती है। इन कॉलोनियों में करावल नगर, संगम विहार, किराड़ी, छतरपुर, बदरपुर का नाम शामिल है। बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) की ओर से बदरपुर, छतरपुर विधानसभा इलाको में 100-100 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत कर दी गई है।

जानिए कितना है बजट में कुल अलोटमेंट बजट 


जान लें कि दिल्ली के विधायक 1 वर्ष में अपनी-अपनी विधानसभा में विधायक फंड का यूज (MLA funds in the Assembly) करने में टॉप पर रहे हैं। बता दें कि सरकार की ओर से बजट में कुल विधायक निधि के अंतर्गत 350 करोड़ रुपये का प्रोविजन तय किया था, यानी देखा जाए तो हर एक विधानसभा के लिए 5-5 करोड़ रुपये का प्रोविजन तय हुआ था।

 इसके अलावा जनवरी 2026 तक विधायक 230 करोड़ रुपये की योजनाओं की मंजूरी मिल चुकी हैं, जो कि बजट में कुल अलोटमेंट बजट (allotment budget in budget) का 65.71 प्रतिशत है। ऐसे में विधायकों की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव में से 1150 से ज्यादा की मंजूरी दी जा चुकी है।