Bhabhi Devar Love Story: भाभी देवर से कर बैठी इश्क, फिर दोनों ने किया ये काम
पति की मौत के बाद भाभी को अकेलापन महसूस होने लगा। भाभी का अपने देवर से प्यार होने लगा। देवर भी मन ही मन भाभी को चाहता था। पहले तो देवर ने भाभी के साथ शादी कर ली। लेकिन बाद में मना कर दिया। जाने पूरा मामला-

HR Breaking News (ब्यूरो)। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में पति की मौत के बाद चचेरे देवर से भाभी को प्यार हो गया। पहले देवर ने शादी की हामी भरी, लेकिन फिर कुछ दिन मना कर दिया। इस पर शुक्रवार को भाभी थाने पहुंच गई। इस बात की जानकारी होने पर देवर ने शुक्रवार शाम पंतवारी देवी मंदिर में शादी की रस्मे पूरी की।
ये भी पढ़ें : Affair : महिला ने अपने ही पति के बॉस से बनाए संबंध, घर से ही हुई थी शुरूआत
यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जमौहरा निवासी मोनी देवी (25) के पति राजवीर की सडक हादसे में मौत एक साल पूर्व हो गई थी। इसके बाद मोनी की नजदीकियां चचेरे देवर भईया लाल के साथ बढ़ गई।
इसी दौरान दोनों के बीच काफी नजनीकियां बन गई। देवर ने शुरू में मोनी से विवाह करने का वादा किया, लेकिन कुछ समय पहले उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज मोनी शुक्रवार दोपहर थाने पहुंच गई। इसकी जानकारी होते ही भईयालाल ने आनन फानन में शादी के लिए हामी भर दी।
विधि-विधान से हुई शादी
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पत्नी को सुबह उठकर पति के साथ करना चाहिए ये काम, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दरार
देर शाम दोनों ने थाने के पीछे स्थित पंतवारी देवी मंदिर ने विधि-विधान से विवाह कर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि एक विधवा महिला थाने आई थी। कुछ देर बाद वह बिना कुछ बताए चली गई। किस लिए थाने आई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।