home page

Gas booking Rules Change : सिलिंडर खरीदारों के लिए बड़ी खबर, बदले नियम, अब इतने दिन पहले नहीं कर सकेंगे दूसरा सिलिंडर बुक

Gas Cylinder : नए महीने की शुरुआत के साथ ही सरकार ने गैस सिलिंडर के नियमों में भी बदलाव कर दिये हैं। बता दें कि अब 21 दिन से पहले दूसरा गैस सिलिंडर नहीं ले सकते हैं।  इसकी वजह से उन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जो इस अवधि (Gas Cylinder New Rule) से पहले ही दूसरे गैस सिलेंडर को रिफिल करा लेते हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से गैस सिलेंडर के इन नए नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
Gas booking Rules Change : सिलिंडर खरीदारों के लिए बड़ी खबर, बदले नियम, अब इतने दिन पहले नहीं कर सकेंगे दूसरा सिलिंडर बुक

HR Breaking News-(Gas Cylinder rule) रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक अहम बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब LPG सिलेंडर लेने वालों को दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 21 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही साथ नए नियम (Gas Cylinder News) के लागू होने के बाद उपभोक्ता पहले सिलेंडर की डिलीवरी के 21 दिन पूरे होने से पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे, इसकी वजह से गैस वितरण व्यवस्था में बदलाव दर्ज किया जाएगा। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 


बुकिंग अवधि में किया बदलाव 

 

अस्थिर वैश्विक हालात पर नजर डाले तो घरेलू गैस सिलेंडर की लॉकिंग पीरियड (बुकिंग अवधि) में बदलाव कर दिया गया है। इसे 15 दिन की जगह 21 दिन तक का कर दिया है। यानी कि अब सिलेंडर की आपूर्ति (gas cylinder New booking Rule) के बीच 21 दिन का अंतर होगा। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए एजेंसियों के सॉफ्टवेयर में लॉक लगा दिया गया है। हालांकि बुकिंग की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


पहले इतने दिनों में ले सकते थे सिलेंडर 

इसका मतलब है कि उपभोक्ता सिलेंडर लेने के तत्काल बाद भी बुकिंग करा सकते हैं। मंत्रालय में बुकिंग भी 21 दिन बाद ही करने पर विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर दूसरे सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन बाद की जाएगी। इंडियन ऑयल, (gas cylinder booking Rule) भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों पर अब तक एक सिलेंडर देने के 15 दिन बाद दूसरा सिलेंडर लिया जा सकता था। हालांकि अब ऐसा नहीं हो पाएगा।


एक साल में ले सकेंगे इतने सिलेंडर 

ऑयल कंपनियों ने पहले ही सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (domestic gas cylinder New rule) की बिक्री को शर्तों के अधीन कर दिया था। एक साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर ही लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बिना सब्सिडी वाले तीन और सिलेंडर एक साल में लेने की अनुमति दी गई है। इसका मतलब है कि एक अप्रैल से 31 मार्च तक एक कनेक्शन पर अधिकतम 15 सिलेंडर (domestic gas cylinder Limit) को ही ले सकते हैं।

24 घंटे में सिलेंडर देने निर्देश जारी 

ऑयल कंपनियों ने बुकिंग के 24 घंटे के भीतर ही सिलेंडर (Cylinder Price Today) की आपूर्ति के निर्देश जारी कर दिये हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत दी जा सकती है। अब लॉक लगने की वजह से बुकिंग की संख्या में तेजी से बढ़ौतरी होने की संभावना लगाई जा रही है।