Bihar : बिहार में बनेगा 82.40 KM लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे, 4447 करोड़ होंगे खर्च
HR Breaking News, Digital Desk - (Bihar New Greenfield Highway) बीते दिनों में देशभर में कई नए एक्सप्रेस में बनाए गए हैं। एक्सप्रेसवे को बनाने पर सरकार की तरफ से काफी ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अब पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का कहना है कि मोकामा से मुंगेर तक 82.40 किमी लंबा फोरलेन ग्रीनफील्ड पथ (Four-lane Greenfield road) बनेगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4447 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत हाई-स्पीड कॉरिडोर (High-speed corridor) का निर्माण किया जाएगा।
NHAI द्वारा निविदा आमंत्रित की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इस परियोजना को पूर्व में ही निविदा आमंत्रित की गई है तथा निविदा प्राप्ति की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। इस योजना का कार्य प्रारंभ होने के 30 माह में कार्य पूर्ण किया जाना है एवं उसके बाद 15 वर्ष तक अनुरक्षण कार्य संबंधित रियायतग्राही द्वारा किया जाएगा।
पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि मोकामा-मुंगेर पथांश (Mokama-Munger tract) में दो बड़े पुल, नदियों, नालों एवं नहरों पर चार आरओबी, सात फ्लाई ओवर, दो ट्रम्पेट, चार वीयूपी, 26 लघु पुल, 48 एसवीयूपी, 102 बाक्स कल्भर्ट, आठ बैलेसिंग कल्भर्ट तथा 98 पाइप कल्भर्ट का निर्माण होना है।
इस पथ के निर्माण होने से बक्सर से मिर्जाचौकी तक चार लेन सड़क के माध्यम से सीधी संपर्कता सुनिश्चित हो सकेगी तथा आवागमन सुगम हो जाएगा।
