home page

Delhi के पास इन इलाकों में ले सकते हैं हिल स्टेशंस का मजा, खर्चा शिमला मनाली से आधा भी नहीं

Hill Station Near Delhi : अगर आप भी हिल स्टेशनों पर घुमनें के शौकिन है और उत्तराखंड़ की पहाडियों में जाने का समय नही है तो आज हम आपको बताने जा रहे है देश की राजधानी दिल्ली के पास छिपे उन हिल स्टेशनों के बारे में जहां आप बेहद कम पैसों मे नजारा देख सकते है। दिल्ली के पास के इन हिल स्टेशनों पर आप मनाली वाली फील ले सकते है।
 | 
Delhi के पास इन इलाकों में ले सकते हैं हिल स्टेशंस का मजा, खर्चा शिमला मनाली से आधा भी नहीं

HR Breaking News, Digital Desk - (Hill Station) घूमने-फिरने में हर किसी की चॉइस अलग-अलग होती हैं। कोई भीड़-भाड़ में घूमना पसंद करता है, तो किसी को शांत जगह चाहिए होती है। कई लोगो को हिल स्टेशनों पर घुमना काफी पसंद होता है। लेकिन जब से मानसून शुरू हुआ है तब से पहाड़ों पर भूस्खलन, बाढ़ या बादल फटने की खबरें सामने आ रही हैं। अगर आपने पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाया हुआ था तो इरादा बदल लें। क्योकि आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के आसपास की उन लोकेशन के बारे में जहां आप नेचुरल ब्यूटी को एंजॉय कर सकते हैं। बारिश में ये जगहें बेहद खूबसूरत लगती हैं।


दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दमदमा लेक (Damdama Lake in Gurugram) है जो अरावली पहाड़ियों के बीच है। यह हरियाणा की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। वीकेंड पर यहां घूमा जा सकता है। चारों तरफ फैले पहाड़, हरियाली और झील में बोटिंग आपको हिल स्टेशन का एहसास कराएगी। यहां कई रिजॉर्ट भी हैं जहां आप ठहर सकते हैं। इस झील को 1947 में अंग्रेजी ने बारिश के पानी को जमा करने के लिए बनाया था। यहां आप कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। 


फरीदाबाद दिल्ली-एनसीआर में आता है। यह भी अरावली हिल्स (Aravalli Hills) पर है। बारिश के दिनों में यहां की हरियाली और बरसाती झरने इस जगह को स्वर्ग बना देते हैं। यहां के अनंगपुर गांव में पहाड़ों के बीच से मानसून में झरना बहने लगता है। यहीं नहीं मोहब्ताबाद गांव में भी ऐसी ही नजारा देखने को मिलता है। शहर की बड़खल झील भी अद्भुत लगती है। 


हरियाणा में ही मोरनी हिल्स (Morni Hills) भी है। यह इस राज्य का एकमात्र ऑफिशियल हिल स्टेशन है जो दिल्ली से लगभग 270 किमी दूर है। यहां की हरियाली और कम भीड़ आपका दिल जीत लेगी। यह एक ऑफबीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां भी एक झील है जहां आप पहाड़ों के बीच बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां कई होटल और रिजॉर्ट हैं, जहां आप वीकेंड पर रूककर इस जगह को सुकून से देख सकते हैं। 


मानेसर गुरुग्राम जिले में आता है। अधिकतर लोग इसे इंडस्ट्रियल इलाका (industrial area) समझते हैं लेकिन यहां प्रकृति का सौंदर्य भी छुपा हुआ है। यह भी अरावली हिल्स पर है। अगर पहाड़ों पर ट्रैकिंग का मन बना रहे थे तो आप मानेसर में भी इस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। यहां रॉक क्लाइबिंग या साइकिलिंग भी की जा सकती है। 


नीमराना दिल्ली-जयपुर हाईवे (Neemrana Delhi-Jaipur Highway) के बीच पड़ता है। यह राजस्थान का ऐतिहासिक शहर है जो अलवर जिले में आता है। यहां का नीमराना फोर्ट दुनियाभर में मशहूर है जिसे 15वीं शताब्दी में बनाया गया। यह एक हेरिटेज होटल है। यह जगह पहाड़ी इलाका है जहां बारिश में चारों तरफ हरियाली रहती है। यहां रानी की बावली भी है जो 12 मंजिल की है। नीमराणा में जिपलाइन का भी लुत्फ लिया जा सकता है। 
दिल्ली के पास 248 किलोमीटर दूर पर नाहन हैं। यह हिमाचल प्रदेश में छिपा हुआ हिल स्टेशन (Himachal Pradesh Hill Stations) है। यहां पहुंचने का रास्ता मैदानी है इसलिए आपको लैंडस्लाइड जैसी दिक्कत नहीं देखने को मिलेगी। यहां का खूबसूरत नजारा आप कभी भूल नहीं पाएंगे। यहां के घने जंगल और रेणुका लेक इस जगह को खास बनाते हैं।