hrbreakingnews.com

यमुनानगर में नई सड़क बनाएगा बीएंडआर विभाग, 2 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण

New road : यमुनानगर में नई सड़क कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बी एंड आर विभाग द्वारा यमुनानगर में एक नई सड़क का निर्माण करने का प्लान किया जा रहा है और इस सड़क का निर्माण के लिए दो गांव में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसका मतलब है आने वाले समय में लोगों को बेहतर और सीधी सड़क सुविधा मिलने की संभावना है।
 
यमुनानगर में नई सड़क बनाएगा बीएंडआर विभाग, 2 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण

HR Breaking News : (New road) हरियाणा प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार नई-नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है तो कई इलाकों में रेलवे लाइन का विस्तार भी काफी तेजी से हो रहा है। अब यमुनानगर (Yamunanagar news) जिले के गुमथला राव इलाके में लोगों को जल्द बेहतरीन सड़क सुविधा मिलने की संभावना है। जानकारी सामने आई है कि लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) ने यमुनानगर-खजुरी-जठलाना रोड से गुमथला होते हुए राव तक सड़क निर्माण की तैयारी  (Preparations for road construction) शुरू कर दी है। सड़क के लिए भी विभाग की तरफ से तकरीबन दो एकड़ प्राइवेट जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग (revenue Department) के पास जमीन खरीद का प्रस्ताव भेजा गया है। चलिए जान लेते हैं यमुनानगर जिले में बनाई जाने वाली इस नई सड़क से जुड़ी पूरी जानकारी। 

 


विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार प्रस्तावित जमीन गुमथला राव गांव (Gumthala Rao Village) के आसपास, गुरुद्वारा और बस स्टैंड के नजदीक स्थित है। सड़क निर्माण के लिए प्राइवेट जमीन (Land for road construction) की जरूरत है जिसके चलते जमीन खरीदने का प्रोसेस शुरू हो गया है और यह क्षेत्र रादौर तहसील के अंदर आता है। विभाग की तरफ से बताया गया है की टोटल 17 कनाल 12 मरला 8 सरसाई क्षेत्र से जुडी जमीन में सड़क का निर्माण हुआ है। इसमें प्राइवेट जमीन के तकरीबन 12 कनाल 7 मरला यानी लगभग 2 एकड़ हिस्से को खरीदने का प्लान बनाया गया है और विभाग की तरफ से इसके लिए जरूरी अनुमति लेने के बाद प्रोसेस को आगे बढ़ाया है। 


बी एंड आर विभाग (B&R Department) के इस प्लान से गुमथला और राव गांव के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने की संभावना है। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। जमीन खरीद पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। विभागीय रिकार्ड में इस परियोजना के लिए मेमो नंबर 131 R 2025 134393 RI दर्ज है। 

 


परिवहन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती 


नई सड़क परियोजना (New Road Project) को लेकर विभागीय लेवल पर प्रक्रिया शुरू होने से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई है और इस सड़क के बन जाने से नए केवल गांवों के बीच आवाज में तेज हो जाएगा बल्कि स्थानीय लोगों को मुख्य रास्तों तक पहुंचने में भी सुविधा मिल सकती है। नई सड़क की तैयार हो जाने के बाद परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है। फिलहाल जमीन खरीद का प्रोसेस (process of buying land) पूरा होना इस प्रोजेक्ट का अहम चरण माना जा रहा है और इसके बाद सड़क निर्माण की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।