home page

Bus Service : महेंद्रगढ़-झज्जर तक शुरू होगी नई रोडवेज बस सेवा, ये होगा रूट-स्टॉप और टाइमिंग

Roadways Bus Service : जहां एक ओर देश के कई हिस्सों के विकास के लिए सरकार नए-नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। वहीं, अब यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही महेंद्रगढ़-झज्जर नई बस सेवा (Mahendragarh-Jhajjar new bus service) शुरू की गई है। इस नई रोडवेज सेवा से ग्रामीणों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है। खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
 | 
Bus Service : महेंद्रगढ़-झज्जर तक शुरू होगी नई रोडवेज बस सेवा, ये होगा रूट-स्टॉप और टाइमिंग

HR Breaking News (Roadways Bus) देश के कई हिस्सों में राज्य परिवहन विभाग की ओर से नई बस सेवाएं और खासतौर पर भीड़ भाड़  वाले इलाको में नई बस सेवा शुरू की गई है। अब हाल ही में महेंद्रगढ़ से झज्जर के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे इलाके के यात्रियों को फायदा होगा। यहां पर यात्रियों (Roadways Bus Service ) की बढ़ती भीड़ के चलते बस का संचालन किया गया है। खबर में जानिए इन बसों के रूट-स्टॉप और टाइमिंग क्या है।

 

जानिए क्या है रोडवेज बस सेवा टाइमिंग


महेंद्रगढ़ बस स्टैंड (Mahendragarh Bus Stand) से सीधी झज्जर के लिए नई रोडवेज बस सेवा हर रोज दोपहर 1:30 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से शुरू होकर शाम को 3:30 बजे झज्जर पहुंचेगी। उसके बाद झज्जर से सुबह 10 बजे बस चलकर इसी रूट पर महेंद्रगढ़ (Mahendragarh  Bus Timing) दोपहर एक बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। झज्जर डीपो की ओर से महेंद्रगढ़ के लिए दूसरी बस वाया बहू झोलरी का संचालन किया गया है।

 

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत 


रूट की बात करें तो  यह बस महेंद्रगढ़ से कनीना, कारोली मोड़, बहू झोलरी और छुछकवास से होकर के झज्जर तक पहुंचेगी और वैसे भी इस रूट पर लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा (public transportation facilities) नहीं है, जिस वजह से ग्रामीणों व विद्यार्थियों को परेशानी होती थी। 


कई गांव में लोगों ने बताया है कि वो पिछले काफी समय से यहां पर बस सेवा की मांग कर रहे हैं। इस रूट पर एक दर्जन से ज्यादा गांवो के लोग आवागमन के लिए प्राइवेट रिसोर्स पर निर्भर थे, जिससे समय और धन का व्यय होता था। रोडवेज विभाग (Roadways Department)  की ओर से बस सेवा की शुरुआत से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा।


सामाजिक संगठनों ने की यह मांग


बता दें कि सामाजिक संगठनों (social organizations) व ग्रामीणों ने झज्जर डिपो के रोडवेज जीएम का धन्यवाद किया है कि यह कदम इलाके  की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं भाजपा विधायक की ओर से भी 13 जनवरी को इस बारे में महाप्रबंधक को  लेटर लिखकर बस सेवा शुरू करने की डिमांड  की थी। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों ने यह मांग (Social organizations demanded) की है कि महेंद्रगढ़ से वाया कोसली, जो 2 बस सेवा बंद है, उन्हें चलाया जाए। ताकि इलाके के ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिल सकें।