Emplyoees : केंद्रीय कर्मचारी 30 अप्रैल तक कर लें काम, बता दें कितनी चाहिए सैलरी
8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि सरकार ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि वेतन आयोग के तहत सैलरी (Basic salary Hike) बढ़ौतरी का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक ये काम करना होगा। वरना उनको सैलरी बढ़ौतरी का लाभ नहीं होगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
HR Breaking News (Pay Commission Update) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि सरकार अब जल्द ही नए वेतन आयोग को लागू करने वाली है। इस वेतन आयोग के लागू होने से पहले सरकार (Government Latest Update) ने कर्मचारियों को एक खास तरीके का काम करने को कह दिया है। अगर कोई कर्मचारी इस कार्य को नहीं करता है तो फिर इस स्थिति में आपको बढ़ी हुई सैलरी नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग से जुड़े इस अपडेट के बारे में।
सैलरी और पेंशन में होंगे बदलाव-
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में होने वाले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट अब हकीकत में बदलती नजर आ रही है। 8वें वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in (8th Pay Commission) पर एक महत्वपूर्ण नोटिस को जारी कर दिया है। आयोग ने सभी स्टेकहोल्डर्स (Stakeholders) से वेतन, भत्तों और सुविधाओं को लेकर सुझाव और मेमोरेंडम की मांग की है।
आयोग ने दिया सपष्टिकरण-
आयोग ने सपष्ट कर दिया है कि सुझाव देने की खिड़की (Pay Commission) 5 मार्च 2026 से खुल चुकी है। अगर आप एक कर्मचारी हैं, पेंशनभोगी हैं या किसी कर्मचारी यूनियन का हिस्सा हैं, तो फिर इस स्थिति में आपको 30 अप्रैल 2026 तक अपनी राय ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। आयोग ने इस बात को भी स्पष्ट (Pay Commission Latest Update) कर दिया है कि कोई भी सुझाव कागज, ईमेल या PDF फाइल के जरिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। जो भी कहना है, केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही कहना होगा।
ये लोग दे सकेंगे अपने सुझाव-
ये मौका सिर्फ दिल्ली के दफ्तरों तक सीमित नहीं है, इसमें शामिल हैं:
केंद्रीय कर्मचारी: चाहे फिर वे इंडस्ट्रियल हों या फिर नॉन-इंडस्ट्रियल।
सशस्त्र बल (Defence Forces): सशस्त्र बल में सेना, (Salary Hike) नौसेना और वायुसेना के जवान व अधिकारी को शामिल किया गया है।
ऑल इंडिया सर्विसेज: आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी अपने सुझाव पेश कर सकेंगे।
पेंशनभोगी: वे सभी पेंशनभोगी जो केंद्र सरकार से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं वो भी इसमें शामिज है।
न्यायपालिका: सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट (Officers of subordinate courts) और अधीनस्थ न्यायालयों के अधिकारी
यूनियंस और एक्सपर्ट्स: कर्मचारी संगठन, रिसर्चर और अकादमिक एक्सपर्ट्स
18 सवालों की तैयार हुई प्रश्नावली
आयोग ने एक कदम आगे बढ़ते हुए 18 सवालों की एक लिस्ट भी तैयार की है। इस लिस्ट में पे-स्ट्रक्चर, (New pay structure) भत्ते और रिटायरमेंट बेनिफिट्स जैसे मुद्दों पर फीडबैक की मांग की है। इन सवालों के जवाब देने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 तय की गई है।
सरकार ने उठाये ये अहम कदम
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें देश के लगभग 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की किस्मत को तय करने वाली है। कर्मचारी संगठनों ने अभी से ही अपनी मांगें तैयार करनी शुरू कर दी है। नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) के मुताबिक, वे सैकड़ों पन्नों का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) और वर्तमान महंगाई के हिसाब से वेतन को तर्कसंगत बनाया जा सकता है।
