Gold Price : रिकॉर्डतोड़ उछाल के बाद फिर सस्ता हुआ सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड
HR Breaking News (Gold Price) बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब सोने चांदी की कीमतों में गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। अब कुछ ही दिनों में शादी ब्याह का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में अभी सोना खरीददारो के पास सोना खरीददारो का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते है कि इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने के रेट (10 gram gold rate) क्या चल रहे हैं।
कॉमेक्स पर सोने-चांदी की कीमतें
आज 9 मार्च को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने-चांदी की कीमतों (Comex gold and silver prices) में गिरावट आई है। मिडिल ईस्ट में अभी भी तनाव बना हुआ है, जिसके चलते मार्केट में अनिश्चितताएं बढ़ रही है, लेकिन इसके बाद भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 28 फरवरी 2026 से ईरान और इजरायल के बीच हमले की शुरुआत अब तक चल रही है, जिसका प्रभाव सोने-चांदी पर पड़ रहा है।
क्यों आई सोने-चांदी में गिरावट
सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices Updates ) में अचानक से आई गिरावट के पीछे कई कारण है। इन भू राजनीतिक तनाव बढ़ाने के अलावा कई ओर कारण भी है. सोने-चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट का मुख्य कारण है कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के चलते इन्फ्लेशन बढ़ने का खतरा बना हुआ है, क्योंकि ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट बंद कर दिया है। जिससे तेल की सप्लाई पर असर पड़ रहा है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।
दूसरा मुख्य कारण इन्वेस्टर्स के द्वारा कीमतें (Sone Ke Rate) बढ़ने पर प्रॉफिट बुकिंग का होना है, क्योंकि मार्केट में यह भी चिंता बनी हुई है कि कहीं कमोडिटी मार्केट में अचानक से बड़ी गिरावट न आ जाए, इसलिए जैसे ही कीमो में इजाफा होता है तो वैसे ती इन्वेस्टर्स मुनाफा वसूली कर रहे हैं। इस तनाव की शुरुआत से पहले ही सर्राफा बाजार पर इसका असर देखने को मिल चुका था और सोने-चांदी के भावों में बड़ी तेजी भी रिकॉर्ड हो चुकी थी।
आप जानते ही होंगे कि जब-जब डॉलर मजबूत होता है तो उस समय में सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में गिरावट आती है। इस समय डॉलर इंडेक्स अपने 5 वीक के हाईएस्ट पर पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट में चल रहे हैं तनाव के चलते सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की मांग बढ़ी तो है लेकिन उसे मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर्स जैसे डॉलर और इन्फ्लेशन पीछे छोड़ दिया है।
बीते दिनों क्या थे सोने-चांदी के भाव
आज 9 मार्च को कॉमेक्स पर गोल्ड रेट (Gold Rate on Comex) $5,029.50 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और सिल्वर रेट $80.915 प्रति औंस पर बना हुआ है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानि 06 मार्च को एमसीएक्स पर सोने के भाव 1,61,675 रुपये प्रति दस ग्राम (Today Gold and Silver Price) पर बने हुए थे और चांदी की कीमत 2,68,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
