home page

Chanakya Niti : अच्छी पत्नी में होती है ये 3 बातें, हमेशा अपने पति को रखती है खुश

Chanakya Niti wife : खुशी जीवन के लिए आचार्य चाणक्य की लिखी चाणक्य नीति पति पत्नी के जीवन के लिए वरदान है। पति-पत्नी एक दूसरे का सहारा होते हैं। चाणक्य कहते हैं कि जिस तरह पत्नी की सुरक्षा करना पति का कर्तव्य है उसी तरह पत्नी की जिम्मेदारी है कि जब पति परेशान हो तो वह उसकी हर जरुरत का ख्याल रखे। यही सुखी दांपत्य जीवन का फॉर्मूला है। एक अच्छी पत्नी के क्या लक्षण होने चाहिए। बेहतर पत्नी में क्या खूबियां होनी चाहिए और पति को खुश रखने के लिए पत्नी को किन व्यवहारिक बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए खबर में जानते है इनके बारे में विस्तार से।
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो) : पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और सम्मान पर टिका होता है। इन चीजों में कमी दांपत्य जीवन में दरार लाती हैं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए बहुत जरूर है पति-पत्नी के बीच पारदर्शिता होना। आचार्य चाणक्य ने पति पत्नी के रिश्तों पर कई बातें कही है। खुशहाल जीवन के लिए और घरेलू माहौल को बेहतर रखने के लिए परिवार में पति पत्नी दोनों के बीच एक खास रिश्ता होना चाहिए। हर पत्नी अपने पति से कुछ उम्मीद रखती है। तो पत्नी की कुछ बातें भी पति को हमेशा खुश रखने में कारगर हो सकती है। पति और पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे हो तो बाकि सारे संकटों से दूर जीवन खुशहाल हो सकता है।


चाणक्य नीती में आचार्य चाणक्य ने महिला के रूप में एक बेहतर पत्नी के कई लक्षण बताए है। उसमें भी 3 खास बातें है। इन तीन बातों का ध्यान रखेगी कोई भी महिला। तो उसका पति हमेशा खुश रहेगा।


बचत

आचार्य चाणक्य नीति (chanakya niti for couple) कहती है कि अगर महिला धन को बचाना जानती है। ज्यादा खर्चे नहीं करती है। अपनी निजी बजत के जरिए कुछ खजाना तैयार करती है। तो वो मुश्किल समय में परिवार के काम आता है। ऐसी महिलाएं पति को भी आर्थिक संकट के दौर में मदद कर सकती है। 


भाषा


अगर महिला व्यवहार में मृदुभाषी है ।वो मीठा बोलती है। तो ऐसी पत्नी को पाने वाला पति धन्य होता है। ऐसे भाग्यशाली लोग ही होते है जिनकी पत्नी मृदुभाषी होती है। ऐसी पत्नी या महिला पूरे परिवार के साथ अच्छे संबंध रखते हुए परिवार की खुशहाली बढ़ाने का काम करती है। परिवार के सभी लोग ऐसी महिला की तारीफ करते है। कुलमिलाकर एक पत्नी को महेशा मृदुभाषी होना चाहिए। कभी भी किसी से कड़वा नहीं बोलना (best qualities of women) चाहिए। 


धर्म-कर्म में विश्वास 


चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने बताया (Aacharya chanakya niti) है कि महिला को हमेशा धार्मिक व्यवहार वाला होना चाहिए। भगवान, देवी देवताओं पर और धर्म कर्म में महिला के विश्वास से उसका परिवार सुरक्षित रहता है। महिला के धर्म कर्म और पूजा पाठ से परिवार पर आने वाली विपत्तियां भी दूर रहती है। पूजा पाठ से महिलाओं में सौम्यता भी आती है और कुदरत पर हमेशा भरोसा बना रहता है।


अच्छे पति के लक्षण


आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति ( Chanakya Niti for husband) में पत्नी के लिए विशेषताएं बताई है वैसे ही पति की कुछ लक्षण भी बताए है। अगर एक पति निष्ठावान होने के साथ साथ संतुष्ठ स्वभाव का है। रक्षक व्यक्तित्व और चौकन्ना रहता है। तो उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है। न सिर्फ पत्नी बल्कि ऐसे पुरूष परिवार को भी साथ लेकर चलने और उसकी सुरक्षा करने में सक्षम होते है।