home page

Chanakya Niti : पुरुषों की इन चीजों पर फिदा हो जाती महिलाएं

कई बार महिलाएं पहली बार मिलते ही या कुछ बार देखने के बाद पुरुषों के प्रति आकर्षित होने लगती हैं। क्या इसे लॉ ऑफ अट्रैक्शन कहा जा सकता है। आखिर वो कौन सी चीज़ है जिससे एक महिला किसी पुरुष की तरफ आकर्षित होती है आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपनी नीतियों में मानव जीवन को लेकर कई सारी बातें कही हैं। उन्होंने स्त्री-पुरुष संबंधों के बारे में भी अपनी नीतियों में बताया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने स्त्री-पुरुष संबंधों को लेकर अपनी नीतियों में बहुत सारी बातें कही हैं। इनमें कुछ पुरुषों के गुणों तो कुछ में महिलाओं के गुणों के बारे में जानकारी दी गई है। वैसे तो किसी भी इंसान की खुबियों से हर कोई प्रभावित होता है। उनका व्यवहार, आचरण ही उन्हें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना देता है। महिलाओं की बात करें तो उन्हें ऐसे पुरुष पसंद होते हैं, जिनमें कुछ खास तरह के गुण होते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहती हैं।   

ईमानदारी

EMI भरने वालों को RBI ने दी बड़ी राहत, बैंक लोन डिफॉल्ट से जुड़े नए नियम हुए लागू


चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, जो पुरुष ईमानदार होते हैं, खासकर रिश्ते निभाना जानता हो। किसी को धोखा नहीं देता हो। ऐसे पुरुषों को महिलाएं कभी नहीं छोड़ना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि ऐसे पुरुष उनकी जिंदगी का हिस्सा बनें।


व्यवहार


जो इंसान महिलाओं के प्रति अच्छा व्यवहार रखता हो, उनका सम्मान करता हो। महिलाओं से प्यार, विनम्रता और शिष्‍टाचार से बात करता हो। ऐसे पुरुषों को महिलाएं काफी पसंद करती हैं। ऐसे लोगों पर महिलाएं तुरंत फिदा हो जाती हैं।


श्रोता

अक्सर पुरुषों की आदत होती है कि वह महिलाओं की बात नहीं सुनते और अपनी बात हमेशा ऊपर रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। वहीं, जो पुरुष महिलाओं की बात सुनता हो और उन्हें महत्‍व देता हो। ऐसे पुरुषों को महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। 

पुरुषों का सरल स्वभाव


आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन पुरुषों में धैर्य होता है और शांत व सुलझे स्वभाव के होते हैं ऐसे पुरुषों से महिलाएं बहुत जल्दी आकर्षित होती है। पुरुषों की यो खूबियां महिलाओं को बहुत लुभाती हैं। ऐसे लोग निर्णय लेने में भी काफी अच्छे होते हैं। इसलिए पुरुषों की यह क्वालिटी महिलाओं को पसंद आती है।

पुरुष का व्यक्तित्व होना चाहिए शानदार


आचार्य चाणक्य ने बताया है कि महिलाओं के लिए सबसे जरुरी है की किसी भी पुरुष का व्यक्तित्व कैसा है। पुरुष का धनी व्यक्तित्व महिलाओं को बहुत पसंद आती है। यानी दूसरों के प्रति किसी पुरुष का कैसा व्यवहार है यह महिलाएं गौर करती हैं। इसलिए पुरुष का व्यक्तित्व अच्छा होना चाहिए।

पुरुषों को सहासी होना चाहिए

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 30 अप्रैल तक निपटा लें ये काम


पुरुष को साहसी होना चाहिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पुरुष को साहसी होना चाहिए। जो पुरुष साहसी होते हैं महिलाओं को ऐसे लोग बहुत जल्दी लुभाते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो उनकी हिम्मत बनें। उनकी ढाल बनकर खड़े हो।

पुरुषों में न हो अहंकार की भावना


जिन पुरुषों में अहंकार की भावना नहीं होती ऐसे पुरुष भी महिलाओं को बहुत लुभाते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन पुरुषों में अहम नहीं होता और स्वभाव से सरल रहते हैं उनको महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के अंदर किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए अहम की भावना नहीं होनी चाहिए। चाणक्य नीति कहती हैं कि रिश्तों में मिठास को बनाए रखने के लिए पुरुषों को ईगो से दूर रहना चाहिए।