Chankya niti : अपने शत्रु को करना चाहते हैं पराजित तो ये है तरीका

HR Breaking News, Digital Desk - आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक और विद्वान थे. चाणक्य द्वारा बताई गईं नीतियां हमारे जीवन को सरल बनाती हैं. सदियों पुरानी चाणक्य नीति वर्तमान जीवनशैली पर भी लागू की जा सकती है. है. चाणक्य ने अपनी नीतियों के दम पर चंद्रगुप्त को सम्राट चन्द्रगुप्त बनाया. चाणक्य नीति ग्रंथ वर्तमान के समय में भी काफी लोकप्रिय है. तो चलिए जानते हैं चाणक्य की कुछ नीतियों के बारे में.
चाणक्य नीति के मुताबिक दुश्मन का सबसे बड़ा हथियार होता है आपको उकसाना. शत्रु हमेशा ऐसी कोशिश करता है जिससे आपको गुस्सा आ जाए. गुस्से में आपकी शक्ति और विवेक आधा हो जाता है. इसलिए कभी भी किसी के उकसाने पर क्रोध में नहीं आना चाहिए.
चाणक्य नीति के अनुसार रोग, सांप और दुश्मन को घायल करके नहीं छोड़ना चाहिए. अगर रोग का पूरा इलाज नहीं हुआ तो वह फिर से प्रभावी हो सकता है. वहीं अगर सांप को घायल छोड़ दें तो वह और भी घातक साबित हो सकता है और अगर दुश्मन घायल होकर बच जाता है तो वह फिर से हमला कर सकता है.
चाणक्य नीति के मुताबिक अपने शत्रु को मात देने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि उसे कूटनीति में फंसाएं.
चाणक्य नीति के मुताबिक यदि किसी राज्य में पेड़ सूख जाएं और जमीन बंजर हो जाए तो ऐसे स्थान को तुरंत छोड़ देना चाहिए. इस हालात में खाने-पीने की कमी होने से जान जा सकती है.
चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति को अपने सारे राज कभी भी किसी को नहीं बताने चाहिए.