home page

DA Hike Again : सरकार ने फिर बढ़ाया 5 प्रतिशत DA, कर्मचारियों की हो गई मौज

DA Hike : पिछले दिनों ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की थी। अब फिर सरकार ने कर्मचारियों (govt employees DA) को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की ओर से इस बार 5 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी (DA hike news) की गई है। इससे कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन में तगड़ा उछाल आया है। आइये जानते हैं इस पर बड़ा अपडेट इस खबर में।
 | 
DA Hike Again : सरकार ने फिर बढ़ाया 5 प्रतिशत DA, कर्मचारियों की हो गई मौज

HR Breaking News - (DA 2025)। सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज आई है। सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 5 प्रतिशत की भारी बढ़ौतरी की है। इससे कर्मचारियों की तो बल्ले बल्ले हो गई है। 


अब कर्मचारी महंगाई से लड़ने में और सक्षम हो सकेंगे, साथ ही उनका जीवन स्तर भी अब और हाई होगा। बता दें कि डीए (DA) बढ़ने का सरकारी कर्मचारी (govt employees news) कई दिनों से इंतजार कर रहे थे, सरकार ने एक बार फिर यह तोहफा लाखों कर्मचारियों को दिया है।


सरकार ने किया यह ऐलान-


मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA update) 5 प्रतिशत और बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसकी घोषणा मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। 


इस अवधि के लिए बढ़ा डीए-


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (MP DA news) मिलेगा। यह बढ़ौतरी दो किस्तों में लागू की जाएगी। पहली डीए बढ़ौतरी (MP DA hike) के रूप में 1 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत और दूसरी बढ़ौतरी 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत लागू होगी। 
 

कर्मचारियों को मिलेगी एरियर की इतनी राशि-


राज्य सरकार की ओर से की गई इस डीए बढ़ौतरी (DA hike 2025) से न केवल राज्य के कर्मचारियों को  मासिक वेतन में लाभ मिलेगा, बल्कि एरियर (DA arrears 2025) का लाभ भी वे ले सकेंगे। एरियर की राशि पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर्मचारियों को मिल जाएगी। बता दें कि जब से केंद्र सरकार (central govt) ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत किया है, तब से ही मध्य प्रदेश में भी डीए बढ़ौतरी की मांग राज्य कर्मचारियों की ओर से की जा रही थी। 


मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA latest news) बढ़ने व जुलाई 2024 से अप्रैल 2025 तक का एरियर (Pending DA arrers) मिलने से प्रदेश के कर्मचारियों को 775 रुपये से लेकर 7500 रुपये तक का फायदा मिलेगा।


पदोन्नति के मुद्दे को भी किया जाएगा हल-


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (MP CM)  ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति (govt decision on promotion) की मांग के मामलों को सुलझाने के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर विशेष समिति गठित कर कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. mohan yadav) ने भरोसा दिलाया है कि सरकार बीच का रास्ता निकालने पर विचार कर रही है। जल्द ही इस पर निर्णय लेकर घोषणा कर दी जाएगी। कर्मचारियों (MP govt employees news) को उम्मीद है कि पदोन्नति पर भी उन्हें जल्द ही गुड न्यूज मिल जाएगी।

News Hub