home page

DA Hike : कर्मचारियों के हाथ फिर निराशा, नहीं बढ़ा महंगाई भत्ता, 2026 में DA हो जाएगा जीरो

DA Hike : 1.15 करोड़ कर्मचारियों को फिर से निराशा हाथ लगी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं, अब बड़ा अपडेट ये आ रहा है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2026 में जीरो हो जाएगा। आइए जानते हैं महंगाई भत्ते पर पूरा अपडेट- 

 | 
DA Hike : कर्मचारियों के हाथ फिर निराशा, नहीं बढ़ा महंगाई भत्ता, 2026 में DA हो जाएगा जीरो

HR Breaking News (DA Hike) : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते के मामले में फिर से निराशा लगी है। जहां आम तौर पर सरकार की ओर से संशोधित डीए (DA Hike) का एलान होली से पहले कर दिया जाता है, इस बार नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा है। कर्मचारियों की होली इससे बेरंग हो गई। 

 


19 मार्च को भी नहीं लगा कुछ हाथ
 

केंद्रीय कर्मचारियों को 19 मार्च को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) पर फाइनल मुहर लग जाएगी। परंतु, कर्मचारियों के हाथ निराशा ही लगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर कोई एलान नहीं किया गया। 

 

Gold Rate : सोने के रेट हुए धड़ाम, एक्सपर्ट्स ने बताया अगले महीने तक कितने गिरेंगे दाम


महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के लिए आंकड़े आए सामने
 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए आंकड़े सामने आ गए हैं। महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी में प्रमुख हिस्सा होता है। हर छह माह के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता (DA Hike) संशोधित किया जाता है। फिलहाल जुलाई से दिसंबर तक के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इसके अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होना कन्फर्म हो गई है। 

कितना बढ़ना चाहिए महंगाई भत्ता
 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते (DA Hike) में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होनी चाहिए। लेकिन, सरकार ने अभी इसपर कोई फैसला नहीं किया है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की टेंशन बढ़ गई है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2025 से संशोधित महंगाई भत्ता लागू होना है।  


पिछले साल तीन प्रतिशत बढ़ा
 

महंगाई भत्ते के आंकड़े हर छह माह में संशोधित किए जाते हैं। अंतिम बढ़ौतरी अक्तूबर 2024 में की गई थी। उस समय महंगाई भत्ता (DA Hike Final) 50 प्रतिशत से तीन प्रतिशत बढ़कर 53 प्रतिशत पर पहुंच गया था। वहीं, इससे पहले महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी।  


कितनी बढ़ सकती है सैलरी


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी होनी चाहिए है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (DA Hike) में तगड़ा उछाल आएगा। किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी अगर 18000 रुपये है तो उनकी सैलरी में हर महीने 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 540 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी होगी। वहीं वार्षिक बढ़ौतरी 6480 रुपये की होगी। 


महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा। 2026 में 8वां वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होनी हैं। नियमों अनुसार इस दौरान बेसिक सैलरी पूर्ननिर्धारित की जाएगी। इससे कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा। वहीं, इस दौरान कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Zero) जीरो कर दिया जाएगा और अगले हर छह महीने की महंगाई के हिसाब से यह बढ़ता जाएगा।