home page

DA Hike : रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी, इतना बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता

DA Hike Updates : केंद्रीय सरकार की ओर से साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन या जाता है। मार्च में महंगाई भत्ते में इजाफे के बाद अब जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाना है। अब   इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों (Govt। Employees News) के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत रक्षाबंधन से पहले से ही केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलने वाला है।

 | 
DA Hike : रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी, इतना बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता

HR Breaking News (DA Hike) मार्च के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद अब कर्मचारियों का  डीए 55 प्रतिशत हो गया है। अब इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से रक्षाबंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों (DA Hike in July) का डीए कितना बढ़ सकता है। 


कितना बढ़ा सकता है डीए
 

सुत्रो के मुताबिक सरकार 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission)के तहत DA हाइक की घोषणा कर सकती है। सरकार जुलाई 2025 में कर्मचारियों को 3-4 प्रतिशत का महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है।

वहीं,इससे पहले मार्च में 2 प्रतिशत डीए (DA Hike )बढ़ाया गया था, जिसके बाद अब वह 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। सरकार महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों के लिए डीए निर्धारित करती है।

इससे पहले मार्च में जो भत्ते (Dearness Allowance)का ऐलान किया गया था वह 1 जनवरी से लागू माना गया है। वहीं, अभी जो डीए का ऐलान होगा वह 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। 

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता
 

बता दें कि सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को तो महंगाई भत्ता दिया जाता है। वहीं, पेंशनर्स को डीआर दिया जाता है। बात करें DA के कैलकुलेशन (DA Calculation) की तो डीए का केलकुलेशन अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All-India Consumer Price Index Numbers-IW) के आंकड़ों के आधार पर निर्धारित किया जाता है और AICPI-IW इंडेक्स को देश के 88 औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों में चल रही रिटेल कीमतों के आधार पर जारी होता है। 

कैसे केलकुलेट होता है महंगाई भत्ता
 

सरकार की ओर से  डीए (DA Hike Updates)में संशोधन करने से पहले पिछले छह महीनों के आंकड़ों पर गौर किया जाता है।मार्च 2025 में AICPI-IW इंडेक्स 143 था, जो कि मई 2025 तक बढ़कर 144 पर आ गया है।

इस वजह से महंगाई भत्ते में 3-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हेाने की संभावना है। महंगाई भत्ते को एक फॉर्मूले के हिसाब से केलकुलेट (DA Calculate)किया जाता है। इसमे टाइम बेस के हिसाब से गणना की जाती है। महंगाई भत्ता निकालने का फॉर्मूला है।

महंगाई भत्ता ( प्रतिशत) = [(पिछले 12 महीनों का CPI-IW औसत 261।42) ÷ 261.42] × 100
हालांकि, अभी फिलहाल सरकार की ओर से मई 2025 का CPI-IW का (CPI-IW data for May 2025) डेटा जारी नहीं किया गया है। सरकार उस डेट को जैसे ही जारी करती है और डेटा के हिसाब से महंगाई स्थिर रहती है तो ऐसे में रक्षाबंधन के पहले सरकार महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकतीहै।