DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते पर तगड़ा झटका, जानिये लेटेस्ट अपडेट
DA Hike :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बार फिर महंगाई भत्ते पर झटका लगा है। कर्मचारियों को नए आए आंकड़ों ने तगड़ा झटका दिया है। महंगाई भत्ते पर कर्मचारियों के लिए कुछ ही दिनों में ये दूसरा झटका है। 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें फिर से धुमिल होती दिख रही हैं।

HR Breaking News (DA Hike) केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाल में सरकार की ओर से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ दिया जाता है। पिछले महीने सरकार की ओर से 1.2 करोड़ कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का तोहफा दिया गया था, लेकिन यह कर्मचारियों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था।
78 महीने बाद हुआ था ऐसा
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 78 महीने बाद झटका देने वाली खबर आई थी। करीब साढ़े छह साल बाद ऐसा हुआ था कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मात्र 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) बढ़ाए गए हों। ऐसा कर्मचारियों के लिए तगड़ा झटके वाला काम था। इससे पहले कर्मचारियों के लिए हर बाद 3 या प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा था।
हर छह महीने में संशोधित होता है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए हर छह माह में महंगाई भत्ते में संशोधन का लाभ दिया जाता है। एक वेतन आयोग में जब सैलरी तय हो जाती है तो उसके बाद हर छह महीने में सैलरी को बैलेंस करने के लिए महंगाई के हिसाब से महंगाई भत्ता (DA Hike) बेसिक सैलरी के आधार पर दिया जाता है।
जनवरी और जुलाई से किया जाता है लागू
कर्मचारियों के संशोधित महंगाई भत्ते (DA Hike) को जनवरी और जुलाई से लागू किया जाता है। हर साल यह एक जनवरी और एक जुलाई से दो बार बदलता है। हालांकि, इसकी घोषणा हर साल मार्च में होली के आसपास और सितंबर में दिवाली के आसपास होगा।
अब जुलाई से दिसंबर के लिए होगा संशोधन
केंद्रीय कर्मचारियों (DA Hike) के लिए अगली छमाही जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ता संशोधित होना है। इसमें कर्मचारियों के लिए जो आंकड़े आए हैं वो कर्मचारियों को झटका देने वाले हैं। कर्मचारियों को जनवरी से जून की छमाही की तरह ही तगड़ा झटका लग सकता है। चलिए जानते हैं क्या आंकड़े आए हैं।
आखिरी डीए में लगेगा तगड़ा झटका
महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित होता है। यह श्रम ब्यूरो की ओर से हर महीने जारी किए जाते हैं। अब तक तीन महीने के महंगाई के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि महंगाई कम हुई है।
इन आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत तक ही बढ़ सकता है। जबकि कर्मचारियों को तीन से चार प्रतिशत की बढ़ौतरी की उम्मीद है। यह 7वें वेतन आयोग का आखिरी महंगाई भत्ता संशोधन है।
दो महीनों के आंकड़ों में सामने आई गिरावट
अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार 2025 के पहले दो महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है। इससे जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कम हो सकती है। आगे भी गिरावट रही तो हो सकता है कि संशोधन में महंगाई भत्ता अधिक से अधिक 2 प्रतिशत ही बढ़े या बढ़ौतरी 0 प्रतिशत पर रह जाए।