DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन होगा DA बढ़ौतरी का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी
DA Hike Latest Update - आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार आज सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा। इस बार डीए में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (DA Hike)। आज केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। देश के 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए/डीआर में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है। 8वें वेतन आयोग के लागू होने के इंतजार के बीच डीए में बढ़ौतरी के ऐलान से सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।
डीए में बढ़ौतरी का आज होगा ऐलान -
जनवरी–जून 2026 के लिए DA बढ़ाने का यही सही समय माना जा रहा है। हर साल सरकार जनवरी की DA बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के आसपास करती रही है। पिछले साल 2025 में 28 मार्च को और 2024 में 12 मार्च को डीए (DA Hike Update) में बढ़ौतरी का ऐलान किया गया था। ऐसे में मार्च की आखिरी कैबिनेट बैठक होने की वजह से आज का दिन कर्मचारियों के लिए काफी अहम है और उम्मीद की जा रही है कि सरकार आज DA/DR में बढ़ौतरी पर महुर लगा सकती है।
महंगाई भत्ते में होगी इतनी बढ़ौतरी -
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 2% का इजाफा हो सकता है। मौजूदा समय में सरकारी कर्मचारियों को DA 58% मिल रहा है। 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद डीए 58 से बढ़कर 60% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन पर असर डालेगी। DA का कैलकुलेशन लेबर ब्यूरो के CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) के आधार पर किया जाता है। दिसंबर 2025 का इंडेक्स 148.2 रहा, जिसके हिसाब से DA करीब 60.34% बनता है, लेकिन दशमलव हटाकर इसे 60% ही लागू किया जाता है।
नए वेतन आयोग के इंताजर के बीच कर्मचारियों को तोहफा
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए डीए (DA Hike Update) में बढ़ौतरी का ऐलान बड़ा तोहफा है। डीए में बढ़ौतरी होने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। DA में इजाफा होने से कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी बढ़ेगी और पेंशनर्स को ज्यादा DR मिलता है। बढ़ती महंगाई के बीच यह अतिरिक्त पैसा घर के खर्चों को संभालने में मदद करता है। खास बात यह भी है कि अगर आज कैबिनेट मंजूरी दे देती है, तो यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी और कर्मचारियों को जनवरी से मार्च तक का एरियर (Arrears Update) भी मिलेगा, हालांकि नई सैलरी अप्रैल से दिखेगी।
DA के फॉर्मूले में बदलाव की मांग -
कर्मचारी यूनियनें अब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) के तहत DA के फॉर्मूले में बदलाव करने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि मौजूदा फॉर्मूला आज की महंगाई को पूरी तरह नहीं दिखाता, इसलिए इसे अपडेट किया जाना चाहिए। साथ ही, DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने और ज्यादा पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठ रही है। अब सरकारी कर्मचारियों की नजरें सरकार के फैसले पर टिकी हुई है।
