home page

DA Hike July 2025 : आ गए आंकड़े, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तगड़ी बढ़ौतरी

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से होने वाली डीए बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है। यह इंतजार अब खत्म होने वाला है, डीए बढ़ौतरी (dearness allowance hike) को लेकर अब आंकड़े आ गए हैं और कर्मचारियों के डीए में तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी। आइये जानते हैं इससे जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।

 | 
DA Hike July 2025 : आ गए आंकड़े, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तगड़ी बढ़ौतरी

HR Breaking News - (DA Update)। केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के डीए में साल में दो बार डीए बढ़ौतरी की जाती है। इस साल की पहली छमाही यानी जनवरी से लेकर जून तक के लिए सरकार (govt update on DA) ने पहले ही बढ़ौतरी कर दी थी। अब जुलाई से लेकर दिसंबर तक डीए बढ़ौतरी के आंकड़े भी आ गए हैं। कर्मचारियों के डीए (DA hike update) में इस बार तगड़ा इजाफा होना तय है। इन आंकड़ों के अनुसार जानिये कितने प्रतिशत बढ़ेगा डीए।

इतने प्रतिशत बढ़ेगा डीए -


केंद्रीय कर्मचारियों (central employees DA) के लिए बड़ी खुशखबरी है कि जुलाई से उन्हें 3 प्रतिशत DA बढ़ौतरी का तोहफा मिल सकता है। ऐसा AICPI  के अब तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार माना जा रहा है। 2025 से लेकर दिसंबर तक के लिए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioner's update) को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत की बढ़ौतरी मिल सकती है। इसके बाद डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि कुछ एक्सपर्ट डीए (DA kab bdhega) में 4 प्रतिशत बढ़ौतरी का अनुमान भी लगा रहे हैं। पिछली डीए बढ़ौतरी 2 प्रतिशत ही की गई थी।

इतना बढ़ा AICPI  आंकड़ों का ग्राफ-


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के मई 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार यह इंडेक्स (AICPI points) 0.5 पॉइंट बढ़ा है, जो अब 144 हो गया है। अगर यह आंकड़ा जून में भी बढ़ता है तो कर्मचारियों के डीए (DA latest news) में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी तय मानी जा रही है।  मार्च से लेकर मई तक AICPI का आंकड़ा बढ़ा है। मार्च में यह 143, अप्रैल में 143.5 था। बता दें कि जिस माह से डीए (DA 2025) की बढ़ौतरी की जाती है, उससे पहले के छह माह के आंकड़ों को देखकर 12 माह के औसत आधार पर डीए तय किया जाता है।

डीए बढ़ौतरी का यह है फॉर्मूला -


7वें वेतन आयोग (7th pay commission) ने डीए तय करने के लिए एक फॉर्मूला भी सुझाया है जो इस तरह से है- DA (%) = [(पिछले 12 महीनों का CPI-IW औसत) 261.42] ÷ 261.42 × 100, इस फॉर्मूले में 261.42 AICPI इंडेक्स का बेस मूल्य है। यह मार्च के बाद अप्रैल मई में बढ़ा है, अगर जून 2025 में भी यह बढ़ता है तो 12 महीने का औसत आंकड़ा 144.17 तक होगा। 

यह है डीए की कैलकुलेशन -


फॉर्मूले के अनुसार कैलकुलेशन (DA calculation) करने पर कर्मचारियों का  DA 55 प्रतिशत से बढ़कर करीब 58.85 प्रतिशत बनता है। इसे राउंड फिगर में 59 प्रतिशत किया जा सकता है। इस हिसाब से डीए (DA july 2025) में 4 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी हो सकती है। हालांकि जनवरी 2025 से लेकर मई 2025 तक के इन आंकड़ों के अनुसार डीए (DA kitna bdhega) में 3 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी मानी जा रही थी। जून में आंकड़ा बढ़ता है तो डीए में 4 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी हो सकती है। अक्टूबर में इसकी घोषणा भी की जा सकती है।


डीए किया जा सकता है बेसिक सैलरी में मर्ज-


जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th pay commission) लागू होने की भी संभावना है, ऐसे में डीए को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाा सकता है। इसके बागद यह फिर से शून्य से शुरू होगा। अभी इस पर सरकार का अंतिम फैसला नहीं आया है। अगर 8वें वेतन आयोग (8th CPC update) के लागू होने में देरी होती है तो कर्मचारियों को एरियर भी मिल सकता है।